नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने फैशन स्पॉटलाइट को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह विशेषरूप से टियर 2 क्षेत्रों के डिजिटल-फर्स्ट फैशन ब्रांड्स के विकास को गति देने के लिए फ्लिपकार्ट का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। फैशन के मामले में डी2सी सेगमेंट में विकास के व्यापक अवसर हैं, विशेषरूप से टियर 2 क्षेत्रों के ब्रांड्स के लिए, जिनके पास अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए सही टूल्स की उपलब्धता नहीं है।

फ्लिपकार्ट ने साल के अंत तक इस प्रोग्राम को 10 गुना करते हुए करीब 500 ब्रांड तक पहुंचने और धीरे-धीरे और भी ब्रांड्स तक पहुंचने की योजना बनाई है। ऐसा करते हुए फैशन स्पॉटलाइट सही मायनों में डी2सी फैशन टैलेंट के लिए लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाला लॉन्चपैड बन सकेगा।

इस लॉन्चिंग को लेकर फ्लिपकार्ट फैशन के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल गुप्ता ने कहा पूरे भारत में फैशन सेगमेंट में डी2सी क्रांति की कमान नए उद्यमी संभाल रहे हैं, जो स्थानीय संस्कृति एवं उपभोक्ताओं की जरूरतों को गहराई से समझते हैं। स्पॉटलाइट को उनके लिए ही बनाया गया है ऐसे ब्रांड्स जो हॉट क्लाइमेट, स्थानीय प्रयोग और फैब्रिक इनोवेशन कर रहे हैं, जिससे भारत के लोगों तक सही फैशन पहुंच सके। हमारा लक्ष्य उन्हें इस सफर पर आगे बढ़ने में सक्षम बनाना है। इसके लिए उन्हें तब तक सहयोग किया जाएगा, जब तक कि उनका कारोबार बढ़ नहीं जाता और उनके प्रोडक्ट को मार्केट में पहचान नहीं मिल जाती। यह बात सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन की नहीं है, यह ब्रांड्स की ऐसी जनरेशन तैयार करने की बात है, जो डिजिटल तरीके से बने हैं, स्थानीयता को प्राथमिकता देते हैं और फैशन सेक्टर के 20 करोड़ ग्राहकों को सर्विस देने के लिए तैयार हैं।’

यह रणनीतिक शुरुआत त्योहारी सीजन के मौके पर की गई है। पारंपरिक तौर पर इस दौरान फैशन की मांग बढ़ती है। फ्लिपकार्ट फैशन पर आज की तारीख में 100 से ज्यादा डी2सी फैशन ब्रांड्स जुड़े हुए हैं। फ्लिपकार्ट देशभर में लाखों ग्राहकों के लिए क्यूरेटेड एवं ट्रेंड आधारित सेलेक्शन उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों को विस्तार दे रहा है। कई डी2सी फैशन ब्रांड्स ने फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस पर जबर्दस्त विकास दर्ज किया है। इनमें सालाना आधार पर पिछले साल 500 प्रतिशत विकास करने वाले रेयर रैबिट, 2300 प्रतिशत विकास दर्ज करने वाले मिराजियो और 200 प्रतिशत विकास दर्ज करने वाले जूक के नाम उल्लेखनीय हैं।

फ्लिपकार्ट पर 3 में से 1 ग्राहक फैशन सेगमेंट में अपनी पहली खरीदारी करता है। सोशल मीडिया की तुलना में पिछले साल एप पर परचेज इंटेंट 3 गुना बढ़ा था। इस ट्रेंड को देखते हुए स्पॉटलाइट प्रोग्राम डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पारंपरिक एक्सलरेटर मॉडल से इतर इस प्रोग्राम में फ्लिपकार्ट की फुल-स्टैक क्षमता को इंटीग्रेट किया जाएगा, जिसमें वीडियो कैटलॉगिंग, इमेज सर्च, लाइव कॉमर्स और वर्चुअल ट्राई ऑन जैसे विकल्प शामिल हैं, जिनसे टेक-पावर्ड और भरोसे द्वारा संचालित इकोसिस्टम बनेगा, जहां फैशन उद्यमी तेजी से और आत्मविश्वास के साथ विस्तार कर सकेंगे।
लॉन्चिंग फेज के तहत 50 हाई-पोटेंशियल ब्रांड्स को ऑनबोर्ड किया जाएगा, जिनमें यूनिक स्टाइल, वैल्यू और क्षेत्रीय प्रासंगिकता जैसी ग्राहकों की विशेष जरूरतों को पूरा करने वाले ब्रांड्स पर फोकस किया जाएगा। फैशन स्पॉटलाइट में ऐसे नए फैशन उद्यमियों को सक्षम बनाया जाएगा, जिन्हें शुरुआत में भले ही नेटवर्क बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अब वे अपने दम पर अपने ब्रांड्स को बढ़ाना चाहते हैं।