एवीएस न्यूज.गुरुग्राम 
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना जबर्दस्त 5जी फोन लांच कर दिया है। दरअसल, ब्रांड ने सेमसंग गैलेक्सी ए07 5जी को भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लांच किया है। फोन ऑफर में 15,000 रुपए से कम कीमत में मिल रहा है और यह अमेजन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

 कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा कि कंपनी ने इसे रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो कॉन्फिगरेशन और तीन अलग-अलग कलर्स में लॉन्च किया है।

नए  गैलेक्सी ए07 5जी में 6000एमएएच की बैटरी है और इसमें 25वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलता है।