गोदरेज और मप्र सरकार का मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित
नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किए गए, फैमिली हेल्थ इंडिया से जुड़े एनजीओ, शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं
एवीएस न्यूज..भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से 2015 में मलेरिया उन्मूलन फ्रेमवर्क शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम ने राज्य को राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन फ्रेमवर्क में उच्च मलेरिया संचरण (श्रेणी 3) से कम संचरण (श्रेणी 1) की ओर बढ़ने में मदद की है। अब तक 3,047 से अधिक गांव और बस्तियां मलेरिया मुक्त हो चुकी हैं। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, डॉ. हिमांशु जायसवार, उप संचालक स्वास्थ्य सेवाउं, मप्र सुधीर सितापती, एमडी और सीईओ, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और पकजन दस्तूर, हेड, सस्टेनेबिलिटी एंड सीएसआर, गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सभी अग्रिम पंक्ति के योगदानकर्ताओं की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में फैमिली हेल्थ इंडिया से जुड़े एनजीओ, शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दूरस्थ जंगलों और गांवों तक पहुंचकर परिवारों को रोग मुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक किया।
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हमारा लक्ष्य 2030 तक देश को मलेरिया-मुक्त बनाना : शुक्ल
इस मौके पर मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहाकि भारत के राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हमारा लक्ष्य 2030 तक देश को मलेरिया-मुक्त बनाना है। मैं इस महत्वपूर्ण मिशन में सहयोग करने के लिए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा किए गए कार्य की सराहना करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश ने पिछले दस वर्षों में मलेरिया के मामलों में 97 फीसदी की कमी हासिल की है। यह सफलता हमारे स्वास्थ्य विभाग, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और फैमिली हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के बीच मजबूत साझेदारी के माध्यम से मिली है।

