एवीएस न्यूज. मुंबई 
फैसला हो चुका है। फैन अपनी बात रख चुके हैं! सोशल मीडिया पर हलचल मचाने तथा जबरदस्त ड्रामा, चौंकाने वाले ट्विस्ट और बेबाक सच्चाईयों के साथ दर्शकों को बांधे रखने के बाद अब से लॉक अप: सच या सज़ा एक और दिन प्रसारित होने वाला है।

इस हफ्ते से यह कैप्टिव रियलिटी शो शनिवार से गुरुवार, रात 8 बजे प्रसारित होगा। यानी दर्शक हर हफ्ते एक और दिन लॉक अप देख पाएंगे।


फैन्स के अपार स्नेह और जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ यह शो टीवी प्रेमियों का पसंदीदा शो बन गया है। इसके हर एपिसोड में नई बातें और यादगार लम्हे देखने को मिलते हैं। और अब, जब यह शो देखने के लिए दर्शकों का उतावलापन बढ़ता जा रहा है, तो ड्रामा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए यह हर गुरुवार को भी प्रसारित किया जाएगा।


इस खबर से उत्साहित रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘दर्शकों ने लॉक अप: सच या सज़ा को सबसे अधिक चर्चित रियलिटी शो में से एक बना दिया है। उनके इस प्यार के लिए हम उनके आभारी हैं। अब वो हफ्ते में एक दिन और यह शो देख सकेंगे, मतलब, अब होगा ज़्यादा ड्रामा, ज़्यादा सरप्राईज और ज़्यादा सच के साथ ज़्यादा सज़ा। यहाँ से इनमेट्स का सफर और ज़्यादा मुश्किल होने वाला है।’’


फराह खान ने बताया, ‘‘यकीन नहीं हो रहा कि लॉक अप: सच या सज़ा को दर्शकों ने इतना अधिक प्यार दिया है। इनमेट्स के खुलासों और उनके फैसलों ने मुझे और रितेश को हैरान कर दिया। मैं समझ सकती हूँ कि दर्शक इसे और ज़्यादा देखना क्यों चाहते हैं।

आपने सुना होगा कि ‘‘कहतें हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात...’’ लेकिन हमें कायनात का इंतजार नहीं करना पड़ा। नेटफ्लिक्स ने हमारी बात सुन ली। अब लॉक अप हफ्ते में 6 दिन, शनिवार से गुरुवार स्ट्रीम होगा।’’


देखिए लॉक अप: सच या सज़ा, हर शनिवार से गुरुवार रात 8:00 बजे, केवल नेटफ्लिक्स पर!