फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक और पेयू ने की बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की पेशकश
एवीएस न्यूज.मुंबई
एक्सिस बैंक और भारत के अग्रणी विविध फिनटेक प्लेटफॉर्म पेयू के साथ मिलकर कार्ड भुगतान के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण शुरू करने की घोषणा की है।
इस पहल के लिए तीन भरोसेमंद संगठन एक साथ आए हैं, जो उपभोक्ता-प्रथम दृष्टिकोण की अपनी साझा विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारत के उपभोक्ताओं के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। यह पहल उपयोगकर्ताओं को सहायक एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके लेनदेन को प्रमाणित करने की अनुमति देती है, जिससे वन-टाइम पासवर्ड की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
यह सेवा सबसे पहले एक्सिस बैंक के कार्डधारकों के लिए ईश्यूअर-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से सक्षम की गई है। इस लॉन्च के साथ, फ्लिपकार्ट कार्ड भुगतान के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की पेशकश करने वाले भारत के अग्रणी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफाम्र्स में से एक बन गया है।

