नई दिल्ली । इस फेस्टिव सीज़न में अमेज़ॅन प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान शानदार मूल्य, सुविधा और आनंद प्रदान करने के लिए कई लाभों के साथ उत्‍सवों को और भी  मजेदार बना  रहा है।

22 सितंबर से 24 घंटे पहले एक्‍सेस के साथ, सदस्य प्राइम फेस्टिव ऑफर्स को एक्‍सेस कर पाएंगे, जिसमें स्मार्टफ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, उपकरणों फैशन, होम एवं किचन,ब्‍यूटी और अन्‍य श्रेणियों में मौजूदा फेस्टिव डील्‍स पर 10 फीसदी तक की छूट शामिल है।

अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले प्राइम यूजर्स 3,000 के वेलकम रिवार्ड को प्राप्‍त कर सकते हैं और अमेजन पर खरीदारी और ट्रेवल बुकिंग पर अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, प्राइम नो-कॉस्‍ट ईएमआई, अर्ली डील, कैशबैक ऑफर और एनपीसीआई भारत बिलपे के माध्यम से निर्बाध सदस्यता भुगतान द्वारा बचत को सुगम बनाता है।