एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली
म्यूजिक अब युवा भारतीयों की यात्रा की दिशा तय कर रहा है एयरबीएनबी की अनुभव-आधारित ट्रैवल इनसाइट्स के अनुसार, जेन जेड अब लाइव कॉन्सर्ट और म्यूजिक फेस्टिवल्स के इर्द-गिर्द अपनी यात्राओं की योजना बना रहे हैं।

यह उनके लिए नए शहरों को एक्सप्लोर करने का जरिया बन रहा है जहां वे सिर्फ इवेंट तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कुछ दिन ठहरते भी हैं और स्थानीय इलाक़ों को तसल्ली से जानते-समझते हैं। नई पीढ़ी यात्रा के फैसले अब सांस्कृतिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर लेती है लाइव इवेंट्स और आईआरएल (इन-रियल-लाइफ़) अनुभव यह तय कर रहे हैं कि वे कहां जाएं, किसके साथ यात्रा करें और गंतव्य के साथ कितनी गहराई से जुड़ें।

एयरबीएनबी के इंडिया और साउथईस्ट एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा म्यूजिक कॉन्सर्ट्स और फेस्टिवल्स में बढ़ती दिलचस्पी ने एक नए तरह के ट्रैवलर को जन्म दिया है, जो संगीत को नए गंतव्यों की खोज का जरिया मानता है।