100 से ज्यादा एक्जीबिटर्स होंगे शामिल, 500 से अधिक होटल व्यवसायी होंगे शामिल

 एवीएस न्यूज ..भोपाल
होटल एंड रेस्टॉरेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेगा ट्रेड फेयर 2.0- 2026 का आयोजन होटल रॉयल ऑर्बिट में 10, 11, 12 एवं 13 जनवरी को किया गया है। जहां होटल इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग एक ही छत के नीचे जुटेंगे। फेयर में क्रॉकरी, कटलरी, फर्नीचर, आर्किटेक्ट, सर्विसेज, बैड शीट्स, वॉटर सप्लायर्स, इलेक्ट्रिफिकेशन एक्सपर्ट, सोलर कंपनियां, इंटीरियर डिजाइनिंग एक्सपर्ट से जुड़े व्यवसायी रहेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि फेयर में कुल 100 से ज्यादा एक्जीबिटर्स हैं, वहीं आसपास के करीब 500 से अधिक होटल व्यवसायी इसमें शामिल होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष वसंत घोड़ावत, सचिव तनप्रीत सिंह छाबड़ा, ट्रेजरार विनीत गोकलानी, सह सचिव उपनीत छाबड़ा, इवेंट चेयर पर्सन संदीप विजन, वरिष्ठ सदस्यों कमल ग्रोवर, अमित जसूजा, नितिन चंडोक, संजय जैन आदि ने सहभागिता की अपील की है।

-मटर महोत्सव भी होगा खास
सचिव तनप्रीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से फेयर के साथ ही एक जिला, एक उत्पाद के अंतर्गत मटर महोत्सव का 11  जनवरी को आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में होटलों के साथ गृहिणियों की सहभागिता भी रहेगी। कॉम्पिटीशन में 25 होटल सहभागिता करेंगे।