सर्जरी के बाद मणिपाल में चमत्कारिक रिकवरी
कोलकाता। मणिपाल अस्पताल मुकुंदपुर में अलीपुरद्वार के एक मरीज के बड़ी फेफड़ों की सर्जरी में चमत्कारिक रिकवरी देखने को मिली । हेल्थकेयर नेटवर्क, मणिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप की इस इकाई में आर्य का इलाज किया गया। उसे गंभीर दाहिनी ओर के प्ल्यूरल एम्पायमा (फेफड़ों और छाती की दीवार के बीच पस जमा होने वाली एक गंभीर बीमारी) से पीड़ित पाया गया था।
डॉ. सुभाषिस साहा, कंसल्टेंट पीडियाट्रिक सर्जरी, और डॉ. सायंतन भौमिक, एसोसिएट कंसल्टेंट – पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी, मणिपाल अस्पताल, मुकुंदपुर की देखरेख में इस जटिल केस का सफल प्रबंधन किया गया। सर्जरी के बाद आर्य को लगभग दस दिनों तक वेंटिलेटर (सांस लेने की मशीन) पर रखना पड़ा, क्योंकि उसका फेफड़ा तुरंत पूरी तरह नहीं फैला और उसमें “न्यूमोथोरैक्स” (फेफड़े में हवा का रिसाव) हो गया था।
इस दौरान डॉ. सौमेन मौर, सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर, और डॉ. मोनिदीपा दत्ता, कंसल्टेंट पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर की टीम ने चौबीसों घंटे निगरानी रखी। सावधानीपूर्वक वेंटिलेशन तकनीक, संक्रमण नियंत्रण और फेफड़ों को सुरक्षित रखने वाली फिजियोथेरेपी के माध्यम से धीरे-धीरे फेफड़ा ठीक हुआ, हवा का रिसाव बंद हुआ और अंततः आर्य पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया।

