टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बेंगलुरू में टोयोटा एक्सपेरिएंशल म्यूजियम (टेम) का अनावरण किया
एक ऐसा नया स्थान जहाँ भारतीय दर्शन और जापानी सौंदर्य, नवाचार के साथ मिलकर पाँचों इन्द्रियों को जागृत करने वाला अनोखा अनुभव बनाएंगे
एवीएस न्यूज.बेंगलुरु
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 'टेम' (टोयोटा एक्सपेरिएंशल म्यूजियम) का अनावरण किया है, जो टोयोटा द्वारा पहली बार बनाया गया एक अनोखा लाइफस्टाइल और सांस्कृतिक केंद्र है। यह माइंडफुल लिविंग के भारतीय दर्शन और जापानी संस्कृति को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ एक स्थान पर लाता है। फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में स्थित, टेम इस विश्वास को दर्शाता है कि मोबिलिटी और इनोवेशन का दायरा गाडि़यों से कहीं आगे है।
मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 8,200 वर्ग फुट में फैला, टेम पांच इंद्रियों का अनुभव प्रदान करता है — आकर्षक दृश्य, मधुर साउंड, अनोखी खुशबू, विशेष टेक्सचर और स्वाद जो जापानी मिनिमलिज्म को भारतीय गर्मजोशी के साथ खूबसूरती से जोड़ते हैं।
लॉन्च के मौके पर मौजूद टादाशी असाजुमा, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “टोयोटा में, हमारा विज़न ‘हैप्पियर पाथ्स टुगेदर’ बनाने का है, जो केवल मोबिलिटी तक सीमित नहीं है—यह लोगों, संस्कृतियों और भावनाओं को जोड़ने वाले सार्थक और प्रेरणादायक अनुभवों से आगे बढ़ता है। टेम के माध्यम से, हम इसी भावना को मूर्त रूप देने वाला एक अनूठा अनुभव प्रदान करने की आशा करते हैं।”
भारत में हमें ‘साधना’—आंतरिक संतुलन और पूर्णता की माइंडफुल खोज—की परंपरा से प्रेरणा मिली। टेम वह स्थान है जहाँ जापानी संस्कृति और उसके मूल्यों—सटीकता, शांति और प्रकृति के प्रति सम्मान—का सुंदर संगम भारतीय साधना की भावना से होता है, जिससे दोनों का एक सार्थक मेल जन्म लेता है। पाँचों इंद्रियों को जागृत करने और चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्पेस कला, तकनीक और शिल्प को एक साथ लाकर युवाओं में mindfulness को प्रेरित करता है।

