एवीएस न्यूज.बेंगलुरु
 अमेजन ने आज विशेष रूप से प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध सबसे प्रतीक्षित प्राइम डे 2026 डील्स और लॉन्चेस की घोषणा की। 4 जुलाई को रात 12:00 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई को रात 11.59 बजे तक चलने वाला प्राइम डे, प्राइम मेंबर्स को 72 घंटे के रोमांचक डील्स, नए लॉन्चेस और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन की पेशकश करेगा।

10 साल की इस उपलब्धि के हिस्से के रूप में, अमेजऩ नए मेंबर्स को केवल 999 रुपए में सालाना प्राइम मेंबरशिप पर फ्लैट 500 रुपए की छूट दे रहा है, इसके अलावा ग्राहक 299 रुपये/वर्ष में शॉपिंग एडिशन और 599 रुपए /वर्ष में प्राइम लाइट से भी जुड़ सकते हैं।


 मेंबर्स को एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10त्न तक की बचत के साथ 10वीं एनिवर्सरी डील्स का एक्सेस मिलता है और अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अनलिमिटेड 5त्न कैशबैक मिलता है। इस प्राइम डे में टॉप भारतीय और वैश्विक ब्रांड्स के 500+ नए प्रोडक्ट लॉन्चेस शामिल हैं।

भारत में प्राइम डे के 10 साल का जश्न मनाने के लिए, अमेजन 10वीं एनिवर्सरी डील्स की शुरुआत कर रहा है जो स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और रोजमर्रा की जरूरी चीजों सहित 300+ टॉप ब्रांड्स के 15,000+ प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे बड़ी बचत है।

 
 एलेक्सा और फायर टीवी पर 45 फीसदी तक की छूट 
वार्षिक प्राइम डे 2026 बिजनेस इवेंट 4 से 6 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्राइम मेंबर्स को एलेक्सा-सक्षम इको स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट लैंप, फायर टीवी स्ट्रीमिंग और बिल्ट-इन फायर टीवी वाले स्मार्ट टीवी पर आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट का लाभ मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, यह सेल ग्राहकों को अपने घर को स्मार्ट होम में बदलने, टीवी स्ट्रीमिंग अनुभव को बेहतर बनाने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने का अवसर देगी। प्राइम डे में नए लॉन्च किए गएइको डॉट मैक्स, इको स्टूडियो और फायर टीवी स्टिक एचडी पर भी विशेष छूट उपलब्ध रहेगी।  इको स्टूडियो 2,500 रुपए की छूट, कीमत 21,499 रुपए एलेक्सा की मदद से यूजर वॉयस कमांड के जरिए म्यूजिक चला सकते हैं, स्मार्ट होम कंट्रोल कंट्रोल कर सकते हैं, रिमाइंडर और टू-डू लिस्ट बना सकते हैं, शॉपिंग कार्ट में सामान जोड़ सकते हैं और ऑर्डर की किताबें ट्रैक कर सकते हैं।