एचवाईबीई इंडिया ऑडिशन की ‘फाइनल कॉल’, 8 नए शहरों में होगी टैलेंट की तलाश
एवीएस न्यूज .भोपाल
भारत में युवा टैलेंट को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने की दिशा में एचवाईबीई इंडिया ने अपने ऑडिशन की अगली कड़ी एचवाईबीई इंडिया ऑडिशन- फाइनल कॉल’ का ऐलान किया है। पहले राउंड को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब कंपनी देश के 8 और शहरों में पहुंचकर नए कलाकारों की तलाश करेगी। एचवाईबीई इंडिया के अनुसार, ऑडिशन को देशभर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
भारत के 28 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने आवेदन किया। इसके अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीयों ने भी ऑडिशन में हिस्सा लिया। अब तक 116 देशों के करीब 1,650 शहरों से आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कंपनी का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मिले आवेदनों से पता चलता है कि युवा कलाकार एचवाईबीई के ग्लोबल आर्टिस्ट डेवलपमेंट सिस्टम से जुडक़र अपने हुनर को नई पहचान दिलाना चाहते हैं।
‘फाइनल कॉल’ के तहत एचवाईबीई इंडिया की टीम अब देश के अलग-अलग शहरों और समुदायों तक पहुंचेगी। इस चरण में लखनऊ, दीमापुर, कोहिमा, शिलॉन्ग, जयपुर, इंदौर, गोवा और कोच्चि में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इन शहरों के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एचवाईबीई के साथ आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
कंपनी का उद्देश्य ऐसे उभरते कलाकारों तक पहुंचना है, जिन्हें अब तक बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाया है। एचवाईबीई इंडिया ऑडिशन: फाइनल कॉल के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं।
इच्छुक प्रतिभागी 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ऑडिशन का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद युवा प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग देकर ग्लोबल स्टेज तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। इंदौर के युवाओं के लिए यह खास मौका है, क्योंकि पहली बार एचवाईबीई इंडिया की टैलेंट सर्च प्रक्रिया शहर में भी पहुंचेगी।


