क्रिस्टल क्रॉप ने फफूंद नाशक ब्रांड बविस्टिन के 50 साल पूरे किए
नई दिल्ली। कृषि-रसायन कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने अपने प्रमुख फफूंद नाशक ब्रांड बविस्टिन के 50 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर की घोषणा की है। 1975 में लांच हुआ बविस्टिन आज देश का एक सबसे विश्वसनीय और दीर्घकालिक प्रभावी सिस्टमिक फफूंद नाशक बन चुका है। इसकी बहुआयामी रोकथाम और इलाज क्षमता ने फसल के हर चरण में बीमारियों से सुरक्षा प्रदान की है, जिससे यह भारतीय किसान का अभिन्न साथी बन गया है। बविस्टिन की सिस्टमिक विशेषता उसे पौधे के अंदर संचारित होने में सक्षम बनाती है, जिससे यह हर विकास बिंदु को सुरक्षा प्रदान करता है और कई प्रकार की फफूंद जनित बीमारियों के विरुद्ध संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

