मुंबई । गोदरेज कैपिटल की सहायक कंपनी गोदरेज फाइनेंस ने मुथूट फिनकॉर्प के साथ मिलकर एक नई सह-ऋण साझेदारी की शुरुआत की है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऋण की उपलब्धता को बढ़ाना है।

इस पहल में मुथूट फिनकॉर्प की मजबूत उपस्थिति और इन क्षेत्रों में गहरी पैठ का लाभ उठाया जाएगा, जिससे छोटे व्यवसायों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। इस साझेदारी के तहत लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी  10 लाख रुपए से लेकर 75 लाख रुपए तक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका औसत टिकट साइज 15 लाख रुपए होगा। देशभर में फैले नेटवर्क के साथ यह पेशकश समय पर और सरल क्रेडिट की मांग वाले बाजारों तक पहुंचने के लिए उपयुक्त है।