अमेजन.इन ने किया ऐलान - 23 सितंबर से शुरू होगा अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल
टियर II और III शहरों में 45 नए डिलीवरी स्टेशन के साथ तेज़ डिलीवरी
नई दिल्ली। अमेजन .इन ने घोषणा की कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल 23 सितम्बर 2025 से शुरू होगा। प्राइम मेंबर्स को इस शॉपिंग एक्स्ट्रावैगेंज़ा का 24 घंटे पहले एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा। जैसे-जैसे भारत त्योहारी सीज़न की तैयारी कर रहा है, ग्राहक सबसे व्यापक चयन, बेहतरीन कीमतों और सबसे तेज़ डिलीवरी का आनंद ले पाएंगे। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एसेंशियल्स, किराना सामान और अन्य सभी लोकप्रिय कैटेगरी में आकर्षक डील्स, शानदार शॉपिंग अनुभव, एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड एवं ईएमआई ट्रांज़ैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अग्रणी बैंकों के रोमांचक ऑफ़र और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त कैशबैक के साथ यह अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।
अमेज़न इंडिया के वीपी – कैटेगरीज़ सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल भारतीय त्योहारों की भावना का उत्सव है, जो ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड्स को देश के सबसे बड़े शॉपिंग समारोह में एक साथ लाता है। इस साल ग्राहक एक लाख से अधिक प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतों, ब्लॉकबस्टर डील्स, रोमांचक नए लॉन्च, मनोरंजन और बहुत कुछ का आनंद ले सकेंगे। लाखों प्रोडक्ट्स पर जीएसटी में कमी और विक्रेताओं द्वारा पहले से तैयार की गई शानदार डील्स के साथ, ग्राहक इस अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल में बेहतरीन बचत कर पाएंगे।”
अमेज़न ने पूरे भारत में त्योहारी सीज़न से पहले 45 नए डिलीवरी स्टेशनों की शुरुआत की घोषणा की है। ये डिलीवरी स्टेशन टियर II और टियर III शहरों में खोले गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली और बुलंदशहर, तमिलनाडु के मराईमलाई और तिरुचिरापल्ली, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और पूर्वी मिदनापुर, अंडमान के पोर्ट ब्लेयर, आंध्र प्रदेश के नरसिपटनम, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उधमपुर, झारखंड के रांची और गिरिडीह, तथा असम के तिनसुकिया और सिलचर सहित कई अन्य शहर शामिल हैं। इसके साथ ही, अमेज़न के पास अब देशभर में लगभग 2,000 लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं। हाल ही में अमेज़न ने अपने ऑपरेशंस नेटवर्क का बड़ा विस्तार भी किया है, जिसके तहत 12 नए फुलफिलमेंट सेंटर्स और 6 नए सॉर्ट सेंटर्स शुरू किए गए हैं। इससे 8.6 मिलियन क्यूबिक फीट स्टोरेज क्षमता और 5 लाख वर्ग फीट सॉर्टेशन एरिया जुड़ा है। कंपनी ने देशभर में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क को और मजबूत बनाने तथा ग्राहकों के ऑर्डर समय पर और भरोसेमंद तरीके से डिलीवर करने के लिए 1,50,000 से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर भी तैयार किए हैं।
अमेज़न इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के वीपी – ऑपरेशंस अभिनव सिंह ने कहा, “अमेज़न में हमारा निरंतर लक्ष्य हर भारतीय तक सबसे व्यापक चयन को सबसे तेज़ गति से पहुंचाना है। आज हम पहले से कहीं अधिक तेज़ हैं। पिछले वर्ष की तुलना में हम पहले ही 50% अधिक शहरों में उसी दिन डिलीवरी और दोगुने स्थानों पर अगले दिन की डिलीवरी कर रहे हैं। 45 नए डिलीवरी स्टेशनों की शुरुआत हमें टियर II और टियर III शहरों में रहने वालों सहित देशभर के ग्राहकों तक और भी तेज़ी और भरोसेमंद तरीके से ख़ुशियां पहुंचाने में सक्षम बनाती है।”
इस त्योहारी सीज़न में 17 लाख से अधिक विक्रेता अपने प्रोडक्ट्स Amazon.in पर ला रहे हैं। इसके साथ ही विक्रेता लॉन्चपैड, कारीगर, लोकल शॉप्स और सहेली जैसे विशेष कार्यक्रमों के तहत कई रोमांचक नए लॉन्च भी पेश करेंगे। अमेज़न अपने सिस्टम को नए जीएसटी कोड्स के अनुसार अपडेट कर रहा है, जिससे विक्रेताओं को नए टैक्स ढांचे में आसानी से बदलाव करने और सरकारी नियमों के मुताबिक ग्राहकों तक इसके लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। हाल ही में कंपनी ने फ़ैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज़ और हेल्थकेयर जैसी तेज़ी से बिकने वाली कैटेगरीज़ में अपने रेफ़रल फ़ीस को कम किया है। इसके अलावा विक्रेताओं के लिए कई नई पहलें शुरू की हैं, जिनमें एआई-सक्षम टूल्स, समृद्धि डैशबोर्ड शामिल है, जो वार्षिक प्रदर्शन का विस्तृत आकलन, प्रोडक्ट-स्तर पर इन्वेंटरी सुझाव और रणनीतिक योजना के टूल्स एक ही सहज इंटरफ़ेस में उपलब्ध कराता है।
• टॉप डील्स और नए लॉन्च
ग्राहक इस बार रोमांचक डील्स, साल की सबसे कम कीमतों और 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफ़र्स का आनंद ले सकेंगे और सैमसंग, एप्पल, इंटेल, एचपी, आसुस, टाइटन, लिबास, लोरियल और कई अन्य बड़े ब्रांड्स के नए लॉन्च भी उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी, होम किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट, रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर 70% तक की छूट, टीवी और होम अप्लायंसेज़ पर 65% तक की छूट, वहीं अमेज़न फ्रेश, इको विद एलेक्सा, फायर टीवी और किंडल और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर 50% तक की छूट मिलेगी।
• भारत के छोटे व मझोले व्यवसायों का उत्सव: देशभर के 17 लाख से अधिक सेलर्स हजारों डील्स व नए प्रोडक्ट्स लाएंगे, जिनमें छोटे व मझोले कारोबारियों की खास पेशकश भी शामिल होगी।
• इस त्योहारी सीज़न में बड़ी बचत: ग्राहक एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांज़ैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। अन्य बड़े बैंकों से भी रोमांचक ऑफ़र मिलेंगे। साथ ही, अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
• रोमांचक एआई शॉपिंग अनुभव: बेहतर खरीदारी के लिए रुफ़स एआई का उपयोग करें – प्रोडक्ट खोजें, तुलना करें, कीमत की हिस्ट्री देखें, सुझाव पाएं और बहुत कुछ। लेंस, एआई, एआई रिव्यू हाइलाइट्स, एआर व्यू जैसे आसान फीचर्स भी मिलेंगे।
• प्राइम वीडियो की ओर से सभी के लिए मनोरंजन: सभी भाषाओं और शैलियों में फिल्मों और सीरीज़ की शानदार लाइनअप। इसमें तमन्ना भाटिया व डायना पेंटी की डू यू वान्ना पार्टनर, रजनीकांत और नागार्जुन की कूली, द गर्लफ्रेंड, जेन वी सीज़न 2, प्ले डर्टी और आवर फॉल्ट (कुल्पा नुएस्त्रा) का फिनाले शामिल है।

