एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर तुरंत 10% तक की बचत
•    प्राइम मेंबर्स को प्राइम-ओनली ऑफर्स के साथ अतिरिक्त 5% की बचत और 250 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक
•    गर्मियों के लिए अपने जरूरी सामान को अपग्रेड करना चाहते हैं? बस रूफस से पूछें – जैसे “वेकेशन के लिए समर लिनेन आउटफिट्स सजेस्ट करो” या “20,000 रुपये के अंदर बेस्ट कूलिंग अप्लायंसेज ” और पाएं गर्मियों के लिए जरूरी सभी चीजों की जानकारी। या फिर पूछें “समर के लिए लाइटवेट स्किनकेयर एसेंशियल्स सजेस्ट करो”।
•    आखिरी समय की गर्मियों की ज़रूरतों के लिए — अमेजन नाउ के साथ रिफ्रेशमेंट्स, कूलिंग एसेंशियल्स, स्नैक्स और अन्य सामान मिनटों में पाएं।

एवीएस न्यूज. बेंगलुरु
 अमेजन.इन गर्मियों को और आरामदायक व फायदेमंद बनाने के लिए अमेजन ग्रेट समर सेल 2026 लेकर आ रहा है, जो 8 मई 2026 से शुरू होगी। ‘समर का सांता’ थीम पर आधारित यह शॉपिंग इवेंट हर घर में खुशी और उत्साह लेकर आएगा। इसमें स्मार्टफोन्स, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बड़े घरेलू उपकरण, ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरी चीजों और अन्य कई कैटेगरी में नए लॉन्च और शानदार ऑफर्स मिलेंगे। ग्राहक सैमसंग, एप्पल, वनप्लस, डेल, हायर, नाइकी, मोकोबारा, टोक्यो टॉकीज, कॉसआरएक्स, लेगो, स्लीपवेल और पैम्पर्स जैसे बड़े ब्रांड्स से खरीदारी कर सकते हैं।

ग्राहक प्राइम जॉइन कर अपनी बचत को और बढ़ा सकते हैं और प्राइम-ओनली ऑफर्स के साथ अतिरिक्त 5% छूट और 250 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक पा सकते हैं।

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “सुविधा, तेज़ डिलीवरी और इनोवेशन पर मजबूत फोकस के साथ हम भारतभर के ग्राहकों के लिए समर शॉपिंग को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम Amazon.in पर ग्राहकों के लिए टॉप ब्रांड्स के सीज़नल ज़रूरी प्रोडक्ट्स, नए लॉन्च और एआई-सक्षम उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। अमेजन ग्रेट समर सेल अब ग्राहकों के लिए एक अहम शॉपिंग अवसर बन चुकी है, जहां कूलिंग अप्लायंसेज़, फैशन, डेली एसेंशियल्स और होम डेकोर जैसी कई कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स मिलते हैं, जिससे ग्राहक आसानी से अपने घर और लाइफस्टाइल को गर्मियों के लिए अपग्रेड कर सकते हैं। हम एआई टूल्स के जरिए प्रोडक्ट खोजने के अनुभव को भी बेहतर बना रहे हैं, ताकि ग्राहक तेज़ी से, अधिक जानकारी के साथ और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी का फैसला ले सकें। साथ ही, हमने अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क को और मजबूत किया है, ताकि 100% सर्विसेबल पिन कोड्स पर तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। इसके परिणामस्वरूप देशभर के ग्राहक मिनटों और घंटों से लेकर सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।”

अमेजन इंडिया एआई-सक्षम टूल्स के जरिए समर शॉपिंग को और आसान, स्मार्ट और सुविधाजनक बना रहा है, ताकि ग्राहकों को तेज़ प्रोडक्ट डिस्कवरी और सहज खरीदारी अनुभव मिल सके। रुफस फीचर की मदद से ग्राहक ‘5000 रुपये से कम में समर वेकेशन आउटफिट्स सुझाइए’ या ‘एनर्जी एफिशिएंट एसी दिखाइए’ जैसे नेचुरल प्रॉम्प्ट्स के जरिए अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, लेंस एआई के जरिए ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन सिर्फ फोटो क्लिक करके तुरंत संबंधित प्रोडक्ट खोज सकते हैं। रुफस में 30 से 90 दिनों तक की प्राइस हिस्ट्री ट्रैक करने की सुविधा भी है, जो ग्राहकों को पसंदीदा प्रोडक्ट निर्धारित कीमत तक पहुंचने पर अलर्ट भेजती है, ताकि सही समय पर खरीदारी की जा सके। इसके अलावा एआई रिव्यू हाइलाइट्स, स्मार्ट चॉइस, क्विक लर्न और बाइंग गाइड्स जैसे फीचर्स प्रोडक्ट्स की तुलना, मूल्यांकन और बेहतर समझ को आसान बनाते हैं। साथ ही, अधिक पर्सनलाइज्ड होमपेज ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के आधार पर उनके लिए उपयुक्त प्रोडक्ट्स
सुझाता है।

यहां कुछ प्रोडक्ट्स और शानदार समर ऑफर्स दिए गए हैं, जिनका लाभ ग्राहक इस ग्रेट समर सेल के दौरान उठा सकते हैं।
सैमसंग, असुस, एप्पल, वनप्लस, रेडमी और आईक्यूओओ जैसे टॉप ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर ब्लॉकबस्टर डील्स
•    आईक्यूओओ 15आर इंडियाज स्लिमेस्ट स्मार्टफोन जैसे एआई-इनेबल्ड स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट के साथ जल्दी अपग्रेड करें 50,999 रुपये में, और सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी एआई स्मार्टफोन 1,18,999 रुपये में। ग्राहक योग्य खरीदारी पर 66,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
•    लैपटॉप्स और टैबलेट्स पर शानदार डील्स का आनंद लें, जैसे असुस ज़ेनबुक 14 इंटेल कोर अल्ट्रा 5 सीरीज़ 2 लैपटॉप 1,06,990 रुपये में, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस10 लाइट विथ एआई (10.9 इंच) डिस्प्ले टैबलेट सिल्वर रंग में 38,999 रुपये में, और इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 75% तक की छूट जैसे सोनी डब्ल्यूएच-1000एक्सएम6 द बेस्ट वायरलेस नॉइज़ कैंसलिंग हेडफोन्स 39,929 रुपये में।
•    ग्राहक एआई-इनेबल्ड डिवाइसेज़ पर 70% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं, जैसे असुस एयरविज़न एम1 स्मार्ट एआर ग्लासेस 88,338 रुपये में और सैमसंग गैलेक्सी बड्स कोर गैलेक्सी एआई इनेबल्ड 4,699 रुपये में। साथ ही बैंक डिस्काउंट्स के जरिए अतिरिक्त 10% तक की बचत भी की जा सकती है।
हायर, सैमसंग, एलजी और गोदरेज जैसे टॉप ब्रांड्स के नवीनतम एआई-इनेबल्ड होम अप्लायंसेज़ के साथ इस गर्मी में रहें कूल
•    अपने घर के लिए टॉप-परफॉर्मिंग एआई-इनेबल्ड अप्लायंसेज़ पर 65% तक की छूट का आनंद लें। एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीनों पर शानदार डील्स खोजें, जिनमें एलजी 1.5 टन 3 स्टार, न्यू स्टार रेटेड, स्मार्ट इन्वर्टर स्प्लिट एसी 35,490 रुपये में, सैमसंग 653 लीटर, 3 स्टार, फ्रॉस्ट फ्री एआई इनेबल्ड स्मार्ट रेफ्रिजरेटर 83,990 रुपये में और सैमसंग 9 किलोग्राम, 5 स्टार, फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 40,490 रुपये में शामिल हैं।
•    ग्राहक 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स, 18,000 रुपये तक के अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट्स और 3,000 रुपये तक के कूपन डिस्काउंट्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे स्मार्ट और हाई-एफिशिएंसी अपग्रेड्स में निवेश करना और भी आसान हो जाता है।

अपनी समर वॉर्डरोब को टॉप फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50-80% तक की छूट के साथ रिफ्रेश करें
•    अपनी वॉर्डरोब को दें शानदार समर मेकओवर, जिसमें शामिल हैं बेस्ट समर फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे सैसाफ्रास रॉयल ब्लू शिफ्ली स्ट्रैपी टेरेड मैक्सी ड्रेस 1,259 रुपये में, टाइटन नियो स्प्लैश क्वार्ट्ज मल्टीफंक्शन मेटैलिक ब्लू स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप वॉच फॉर मेन, नाइकी वुमेन्स डब्ल्यू कोर्ट विज़न लो स्नीकर्स और लोरियल प्रोफेशनल पेरिस एब्सोल्यूट रिपेयर शैम्पू। साथ ही व्रॉगन के नए लॉन्च जैसे व्रॉगन मेन टी-शर्ट 1,099 रुपये में खरीदें।
•    सर्व के साथ पाएं टॉप जेन जी अप्रूव्ड समर लुक्स, जहां द सोल्ड स्टोर वुमेन्स फुल स्लीव शर्ट्स 949 रुपये में, सफारी थोरियम रॉयल 8 व्हील्स सेट ऑफ 3 ट्रॉली लगेज 8,999 रुपये में, लावी वुमेन्स उशावू सैचेल बैग 1,049 रुपये में, गिवा 925 सिल्वर ब्यूटीफुल बटरफ्लाई स्टड्स इयररिंग्स 877 रुपये में और बहुत कुछ न्यूनतम 50% छूट के साथ उपलब्ध है।
•    द प्रीमियम एडिट के साथ पाएं प्रीमियम फैशन और लग्ज़री ब्यूटी का बेहतरीन कलेक्शन, जिसमें शामिल हैं माइकल कोर्स, कैल्विन क्लेन, टॉमी हिलफिगर, मोकोबारा, स्केचर्स, कैरोलिना हेरेरा, रेयर रेबिट, विशकेयर, लावी लक्स और गिवा। टॉप पिक्स में शामिल हैं मोकोबारा द ऑटोपायलट बैकपैक 4,999 रुपये में, माइकल कोर्स नोरी एनालॉग वुमेन्स वॉच 12,947 रुपये में और कैरोलिना हेरेरा गुड गर्ल ईयू डी परफ्यूम 9,478 रुपये में।

इस समर अपने घर को दें नया लुक, होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर शानदार बचत के साथ
•    रोजमर्रा के होम अपग्रेड्स, किचन की जरूरी चीजों और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स का लाभ उठाएं, जैसे ड्रीम एल10एस अल्ट्रा रोबोट वैक्यूम क्लीनर वॉशर 39,999 रुपये में, द स्लीप कंपनी लेटेक्स सेंसएआई मैट्रेस विथ एआई-पावर्ड फर्मनेस 2,79,000 रुपये में और कार डैश कैम जैसे क्युबो कार डैशकैम प्रो 3के 11,900 रुपये में।