भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय ने राजधानी के दस नंबर मार्केट में व्यापारी संघ द्वारा स्थापित गणेशजी की झांकी में उपस्थित होकर आरती की और श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया।  इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त गण व्यापारी सहित पूर्व नगर निगम अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह चौहान,अध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, महासचिव हरीश चोइथानी, उपाध्यक्ष अमृत गहलोत, एहफाज भाई, विनोद खटवानी,सुनील सचदेव, जीतू भाई,करण खटवानी, जीजा, अनिल आहूजा,मम्मू सेठ, इंदर तलरेजा,पप्पू आहूजा,बाबू नंदी,कमल अमुलानी,जीवन नंदी,काबुल नंदी,आदि सभी व्यापारी वर्ग श्रद्धाभाव से उपस्थित रहे। साथ ही उमेश त्रिपाठी एवं अर्जुन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर 10 नंबर मार्केट व्यापारी संघ के महापौर के अथक प्रयासों से प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग के डीपीआर प्रस्तुत होने पर आभार व्यक्त किया गया।