एवीएस न्यूज..भोपाल


केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा बीते दिनों आदेश जारी किया गया है कि होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को 9 फीसदी कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी। लेकिन भोपाल होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहाकि आदेश जारी होने के बाबजूद  दूसरे दिन भी होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायी को कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि 13 दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से बाद प्रशासन द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति देने का आदेश कंपनियों को दिया गया, लेकिन कंपनियों और कंपनियों की गैस एजेंसियों द्वारा होटल-रेस्टोरेंट को अभी भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।  


उन्होंने कहाकि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से राजधानी भोपाल में 2 हजार से अधिक और समूचे मध्यप्रदेश में 50 हजार से अधिक होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं।  स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई छोटे व्यवसायियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। कारोबार चौपट होने की कगार पर पहुंच चुका है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है।


 उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने रेस्तरां, ढाबों और कैंटीनों के लिए 20 प्रतिशत गैस कोटा आवंटित करने के निर्देश दिए थे। भोपाल में 23 मार्च  को सरकारी आदेश जारी हुआ और होटल -रेस्टोरेंट वालों को 9 फीसदी सिलेंडर की बात कही गई, इसके बावजूद व्यवसायी को सिलेंडर नहीं मिला।

व्यापारियों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए कहाकि खाना पकाने के लिए हाई प्रेशर गैस की जरूरत होती है और डीजल या केरोसिन के इस्तेमाल से खाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
 

न्यूज़ सोर्स : डीजल या केरोसिन के इस्तेमाल से खाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती