एवीएस न्यूज. भोपाल/उमरिया 


 कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश  में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़, अम्बिकेश प्रताप सिंह ने उमरिया जिले के फजिलगंज क्षेत्र में अवैध मदिरा के विक्रय के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बियर जब्त कर पुलिस के सुपुर्दगी में भेज दी।


जाँच के दौरान फजिलगंज पुरानी भट्टी के दो कमरों में अवैध शराब भंडारण और विक्रय करते हुए राजेश सिंह पिता वंशपति को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि शराब बस स्टैंड की भट्टी से लाकर बेची जाती थी।


जब्त मदिरा का विवरण:
व्हाइट फॉक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 375 एमएल – 16 नग
व्हाइट फॉक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 180 एमएल – 28 नग
देशी प्लेन मदिरा 180 एमएल – 68 नग
8 पीएम 180 एमएल – 22 नग
इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 180 एमएल – 6 नग
गोवा व्हिस्की 180 एमएल – 6 नग
बैगपाइपर व्हिस्की 180 एमएल – 4 नग
व्ही 21 वोडका 180 एमएल – 7 नग
स्टोक स्ट्रांग बियर 650 एमएल – 6 नग
स्टोक स्ट्रांग कैन बियर 600 एमएल – 16 नग
मैकडाबल व्हिस्की 90 एमएल – 1 नग
जी एम प्लेन मदिरा 90 एमएल – 1 नग
कुल 31,560 एमएल शराब और 11,900 एमएल बियर जब्त की गई।

इसके अलावा मौके से बहुतायत मात्रा में खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई।
प्रशासन ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।