12 पदों के लिए 21 और 24 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 38 उम्मीदवार चुनावी रण में 
एवीएस न्यूज.भोपाल  
राजधानी के 70 से अधिक व्यापारिक संगठनों के व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के त्रैवासिक  (2026-2029) चुनाव के लिए मतदान 1 फरवरी 2026 को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, श्यामला हिल्स में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। चुनाव के दूसरे चरण यानि नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को मतपत्र क्रमांक मिलने के बाद शहर के व्यापारिक जगत में चुनाव की गहमागमी बढ़ गई है।

चुनाव पर्वेक्षक पीसी कोठारी और प्रगतिशील पैनल के प्रवक्ता संदीप गोधा ने बताया कि चेंबर के इस चुनावी रण में 12 पदाधिकारी पद के लिए 21 और 24 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 38 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में है।

 


गौरतलब है कि बीसीसीआई के होने जा रहे इस त्रैवार्षिक चुनाव को व्यापार जगत के जुड़े प्रबुद्ध व्यापारी कशमकश भरा बता रहे हैं। प्रबुद्धजनों का कहना कि शहर की जानी- मानी हस्तियां बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल बतौर दो दल के रूप अध्यक्ष पद के लिए चुनावी रण में हैं।

प्रबुद्धजनों के अनुसार इस चुनावी टक्कर में पलड़ा सबसे ज्यादा किसका भारी होगा फिलहाल कहना मुश्किल है। लेकिन व्यापारी, कार्यक्षमता, व्यवहार कुशल, कार्य का अनुभव, व्यापारिक समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाले उम्मीदवार को अपने मतदान के तराजू मेँ तौलेगें यह तय है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि पाली और गोयल दोनों की ही व्यापारियों में अच्छी पेठ है। पाली अपने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं, तो गोयल व्यापार और उद्योग क्षेत्र से जुड़े होने की।