परिचय सम्मेलन आज के समय की महती आवश्यकता:ढालिया
 भोपाल। अखिल भारतीय जीनगर समाज द्वितीय परिचय सम्मेलन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के पत्रक का विमोचन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा करते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन समाज में सामाजिक समरसता, एकता, उन्नति तथा मितव्ययी विवाह परंपरा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी समाजजनों को दी।

 
आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवानदास ढालिया ने परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह सम्मेलनों को समाज की एकता और उन्नति हेतु आवश्यक बताते हुए समाज में किए जा रहे शिक्षा, नवाचार, सेवा, सहयोग एवं संस्कार आधारित कार्यों की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी कार्यक्रम में जीनगर समाज के अध्यक्ष अजय पवार, हरिओम आसेरी, शहीद बीरबल ढालिया जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष अशोक सांकले, देवेंद्र चौहान, राजेश आसेरी, मुकेश पवार,संजय डाबी, राजकुमार सांखला, ललित चौहान,गोलू डाबी सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।