मंडी बोर्ड द्वारा संचालित डिजिटल एपीएमसी और भावांतर योजना की अवर सचिव ने की समीक्षा 


एवीएस न्यूज . भोपाल

डिजिटल एपीएमसी और भावांतर योजना (बीबीवाई) के लिए ई-गवर्नेंस (एनएएजी)2026 के राष्ट्रीय पुरस्कार-स्पॉट स्टडी के लिए भारत सरकार की ओर से अवर सचिव सुनील कुमार स्वर्णकार, कृष्णु मुखर्जी स्टडी दौरे पर प्रदेश की देवास मंडी में पहुंचे और यहां तीसरे दिवस लाइव समीक्षा बैठक की।  
बैठक को एनआईसी के डायरेक्टर मुशर्रफ , मंडी बोर्ड के सहायक संचालक योगेश नागले, इंदौर मंडी सचिव/सहायक संचालक ओपी खेड़े, देवास मंडी सचिव/सहायक संचालक अरविंद कुमार परिहार, सहायक सचिव मोहन सिंह मालवीय सहित देवास मंडी के अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मंडी बोर्ड द्वारा एनआईसी के माध्यम से संचालित ई- मंडी, फार्मगेट एप, भावांतर भुगतान योजना पोर्टल, फ्लाइंग एप, ई अनुज्ञा, लोक सेवा गारंटी अंतर्गत संचालित 16 सेवाएं सहित विभिन्न सेवाओं और विभिन्न विषयों पर विस्तार से लाइव दिखाया गया ।

केंद्रीय दल ने इस दौरान विस्तार से एक एक प्वांइट पर चर्चा की गई । स्पॉट स्टडी के लिए आए अधिकारियों ने  ई-मंडी, भावांतर भुगतान योजना  सहित देवास मंडी की विपणन व्यवस्थाओं की तारीफ की गई।

न्यूज़ सोर्स : देवास मंडी की विपणन व्यवस्थाओं की तारीफ की गई