एवीएस न्यूज. भोपाल 


मध्यप्रदेश शासन के वल्लभ भवन में मंगलवार को परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी  ) एवं इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की कामना की। प्रतिनिधियों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए उनके जनसेवा से परिपूर्ण एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का परिवहन क्षेत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।


इस अवसर पर एआईएमटीसी   एवं इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से  सीएल मुकाती, अमरजीत सिंह बग्गा,  विजय कालरा, हरीश डाबर,  कमल पंजवानी एवं  मोहित डाभी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।