भोपाल। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। बैंक को दो अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन और सर्वश्रेष्ठ गृह पत्रिका - यूनियन सृजन का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा गृह पत्रिका यूनियन सृजन में प्रथम पुरस्कार के लिए बैंक को कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया. यह पुरस्कार बैंक के कार्यपालक निदेशक  नितेश रंजन द्वारा गुजरात में आयोजित 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्राप्त किया गया।  केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल और  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु बैंक को कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार बैंक के मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन (मानव संसाधन)   सुरेश चंद्र तेली द्वारा ग्रहण किया गया। राजभाषा कीर्ति पुरस्कार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हिंदी भाषा के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार के लिए मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों, निगमों और पत्रिकाओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।