5जी ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: नोकिया MBiT इंडेक्स
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
नोकिया ने अपने वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) के 13वें संस्करण से निष्कर्ष जारी किए, जिसमें भारत के 5जी अंगीकार और डेटा उपभोग एवं रुख में सतत मजबूत गति रेखांकित की गई है। यह रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि पूरे भारत में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2025 में 12.2 एक्साबाइट (EB) पहुंच गया और इस प्रकार से कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक में करीब 47 प्रतिशत योगदान यह कर रहा है। प्रति यूज़र औसत मासिक मोबाइल डेटा उपभोग 2025 में बढ़कर 31जीबी से अधिक पहुंच गया जो पिछले पांच वर्षों में 18 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा।
यह विस्तृत मोबाइल ब्रॉडबैंड (eMBB) के तेज विस्तार और एआई एप्लीकेशंस, 4के वीडियो स्ट्रीमिंग एवं क्लाउड गेमिंग जैसे अधिक डेटा उपयोग वाले मामलों के लिए बढ़ती मांग को दर्शाता है। वर्ष 2025 में प्रति माह कुल डेटा ट्रैफिक 27 EB को पार कर गया जिससे विस्तार लेते 5जी कवरेज और किफायती 5जी स्मार्टफोन की बढ़ती उपलब्धता से संचालित सतत वृद्धि को दर्शाता है।
नोकिया, इंडिया की कंट्री मैनेजर (नामित) विभा मेहरा ने कहा, “तेजी से 5जी को अपनाए जाने और एआई आधारित एप्लीकेशंस के बढ़ते प्रभाव के बल पर भारत का मोबाइल ब्रॉडबैंड परिदृश्य, उद्भव के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। नेटवर्क परिवर्तन से नए उपयोग प्रारूप और इंटेलिजेंट सेवाओं को समर्थन मिलने से नोकिया विस्तार योग्य, उच्च निष्पादन और भविष्य के लिए तैयार कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए दूरसंचार कंपनियों के साथ साझीदारी करने को प्रतिबद्ध है।”
इस रिपोर्ट में पाया गया कि मेट्रो सर्किल 5जी को अपनाने में अग्रणी बने हुए हैं जहां इन बाजारों में कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक में इनका 58 प्रतिशत योगदान है जोकि पिछले वर्ष से काफी अधिक है। वर्ग ए, बी और सी सर्किल में वृद्धि में भी तेजी आई है जिससे 5जी कनेक्टिविटी की देशभर में गहरी पैठ का संकेत मिलता है।
भारत का डिवाइस इकोसिस्टम भी तेजी से उभर रहा है। वर्ष 2025 में सक्रिय 4जी डिवाइस की संख्या 892 मिलियन पहुंच गई जिसमें से 383 मिलियन पहले से 5जी सक्षम हैं, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन इस वर्ष के दौरान निर्यात किए गए जिससे 5जी में मल्टी-बैंड तैनाती के लिए तैयारी मजबूत हो रही है। इस रिपोर्ट में एआई सुपरसाइकिल के उभरते प्रभाव को भी रेखांकित किया गया जिससे नेटवर्क ट्रैफिक पैटर्न को तेजी से नया आकार मिलने की संभावना है।
एआई सक्षम एप्लीकेशंस, गहन अनुभव और स्वायत्त प्रणालियों के व्यापक स्तर पर विस्तार लेने से नेटवर्कों को एआई नेटिव, इंटेंट आधारित ऐसे आर्किटेक्चर की दिशा में उभरने की जरूरत पड़ेगी जो अधिक अपलिंक मांग, निम्न लेटेंसी जरूरतों और अधिक वितरित कंप्यूटिंग कार्यभार संभालने में सक्षम हो। आने वाले समय में नोकिया MBiT इंडेक्स का अनुमान है कि वर्ष 2031 तक भारत का 5जी उपभोक्ता आधार एक अरब को पार कर सकता है।
इस रिपोर्ट में 5जी कनेक्टिविटी में भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को रेखांकित किया गया है। इस देश में अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5जी उपभोक्ता आधार है और दूसरा सर्वोच्च 5जी डेटा उपभोग का स्तर है जिससे इसके डिजिटल इकोसिस्टम के स्तर और परिपक्वता का पता चलता है।

