ब्रिक्स सीसीआई यूथ लीडरशिप डायलॉग 2.0 में युवाओं द्वारा पेश समाधान केंद्र में रहे
नई दिल्ली। 2025-ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) द्वारा 4 से 12 अगस्त, 2025 द्वारा आयोजित ब्रिक्स सीसीआई यूथ लीडरशिप डायलॉग 2.0 में युवाओं द्वारा पेश समाधान केंद्र में रहे। ब्रिक्स सीसीआई के वाइस चेयरमैन, ब्रिक्स सीसीआई यूथ लीडर्स वर्टिकल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते समीप शास्त्री के संरक्षण में आयोजित इस सात दिवसीय कार्यक्रम में देश के विकास की प्राथमिकताओं को देखते हुए भारत के युवाओं के विचारों, ऊर्जा और कौशल का उपयोग करने का आह्वान किया गया था। इस शिखर सम्मेलन के दौरान राजनीति, कूटनीति, राजकाज, उद्यमशीलता और कारोबार जगत से नेताओं के अनुभवों का लाभ उठाते हुए प्रतिभागियों ने अपनी भावी वैश्विक नेतृत्व भूमिकाओं के लिए अंतर्दृष्टि प्राप्त की।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस समारोहों के अनुरूप, ब्रिक्स सीसीआई यंग लीडरशिप डायलॉग 2.0ने अपने उद्घाटन संस्करण की सफलता के बल पर राष्ट्रीय वृद्धि एवं वैश्विक नेतृत्व को गति देने के लिए युवा भारतीयों को सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत के अगले दो दशकों में विश्व की सबसे बड़ी कामकाजी आबादी वाला देश बनने की तैयारी के साथ इस डायलॉग ने नीति निर्धारण, राजकाज और सामाजिक परिवर्तन में युवा नेताओं को सक्रिय रूप से शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। इस सम्मेलन में देशभर से युवा प्रतिभागियों के चुनिंदा समूह को साथ लाकर उन्हें कौशल, अंतर्दृष्टि और नेटवर्क उपलब्ध कराया गया जिससे वे प्रभाव के साथ नेतृत्व कर सकें।
शास्त्री ने इस आयोजन के परिवर्तनकारी उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा, “युवा नेताओं को सशक्त करने का अर्थ महज उन्हें ज्ञान देना नहीं है, बल्कि वैश्विक आख्यान को आकार देने के लिए उनमें विश्वास पैदा करना और नेटवर्क प्रदान करना है।” इस सम्मेलन में ब्रिक्स सीसीआई के चेयरमैन हरवंश चावला, को-चेयरमैन और महानिदेशक डाक्टर बीबीएल मधुकर, वाइस चेयरमैन अशोक कुमार सिंह और ब्रिक्स सीसीआई के कोषाध्यक्ष रुहैल रंजन सहित ब्रिक्स सीसीआई की कोर कमेटी की ओर से प्रतिभाग किया गया।
इन सात दिनों के दौरान, प्रतिभागियों ने प्रमुख वक्ताओं और प्रभावशाली लोगों से संवाद किया जिनमें प्रमुख रूप से लेफ्टिनेंट जनरल डीवी कालरा (सेवानिवृत्त), एयर वाइस मार्शल राजीव शर्मा (सेवानिवृत्त) और रीयर एडमिरल एएस सेठी (सेवानिवृत्त) शामिल थे जिन्होंने नेतृत्व, अनुशासन और प्रौद्योगिकी से जुड़ी चुनौतियों पर अंतर्दृष्टि साझा की। वहीं राजनयिक खंड में रूसी दूतावास के तीसरे सचिव मिखाइल अंत्सीफेरोव, ब्राजील दूतावास की दूसरी सचिव (राजनीतिक अनुभाग) सुश्री लेतिसिया मारंघेलो, दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग के प्रथम सचिव (राजनीति) पीटर महाफ्हा, अर्जेंटीना में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अमरेंद्र खटुआ, चीनी दूतावास के प्रथम सचिव झांग येफेई के साथ ही वरिष्ठ नौकरशाह आईपीएस परवेज हयात, आईपीएस शशांक जायसवाल और आईआरएस सुखद चतुर्वेदी शामिल रहे। उद्यमशीलता एवं कॉरपोरेट नेतृत्व सत्रों में पेसियो के सह संस्थापक बिबिन बाबू, बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और ब्रिक्स सीसीआई गर्वनिंग बॉडी के सदस्य प्राण शर्मा, हेयरओरिजिनल्स के सीईओ जितेंद्र शर्मा, वेबर शैंडविक के एचआर प्रमुख (भारत) विकास दुआ, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के चीफ लर्निंग ऑफिसर अंकित झांब और लेबल-एजी के संस्थापक अनुज गौतम शामिल रहे।

