एवीएस न्यूज.भोपाल 
राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष संस्थान भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर  प्रगतिशील पैनल ने करोंद स्थित गल्ला मंडी और करोंद क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।  इस जनसंपर्क के दौरान प्रगतिशील पैनल का नेतृत्व कर रहे और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली सहित सभी प्रत्याशियों ने  मंडी के गल्ल व्यापारियों सहित करोंद क्षेत्र  व्यापारियों ने जमकर स्वागत किया और अपना अपार समर्थन दिया। 


पैनल के सभी उम्मीदवारों के हर स्थान पर व्यापारियों का अपार जनसमूह उपस्थित रहा, जिससे साफ तौर पर  प्रगतिशील  पैनल के प्रति बढ़ते विश्वास और समर्थन का संदेश मिला। 


व्यापारी का सम्मान ही मेरी पहचान है, चेंबर की ताकत बढ़ाना मेरा मिशन है।
आज आवश्यकता है ऐसे नेतृत्व की जो सभी वर्गों के व्यापारियों की बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और चैंबर को एक मज़बूत, निष्पक्ष दिशा दे।
मतभेद नहीं, एकजुटता ही भोपाल के व्यापार की असली ताकत है।

यह जरूरी नहीं है कि आपका हर करीबी आपका शुभचिंतक हो, उनमें से कुछ तो आपका शुभ होता देखकर चिंतित हो जाते है.


इस दरमियान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्री पाली ने कहा कि व्यापारियों के हित में मेरी प्राथमिकताएं स्पष्ट और व्यावहारिक हैं। 
उन्होंने कहा कि शासन और व्यापार के बीच संवाद को मजबूत करना, एमएसएमई के लिए समर्पित सहायता मंच की स्थापना, व्यापारिक समस्याओं के लिए समयबद्ध समाधान प्रणाली, वाणिज्यिक करों को लेकर प्रभावी और सार्थक संवाद, अतिक्रमण-मुक्त व्यावसायिक क्षेत्रों की दिशा में ठोस पहल, बाजारों को व्यवस्थित, संगठित और व्यापार-अनुकूल बनाना, युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन तथा डिजिटल और नई तकनीकों में प्रशिक्षण एवं सहायता आदि पर व्यापारिक समस्याएं महत्वपूर्ण एजेंडे में शामिल है। 


उन्होंने ने कहाकि यह केवल बातें या वादे नहीं हैं, बल्कि यह एक स्पष्ट और क्रियान्वयन योग्य हमारी कार्ययोजना है।  बैठक मौजूद व्यापारियों के जनसमूह ने प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवारों को विजयी श्री का आशीर्वाद दिया। 


व्यापारियों के हित में मेरी प्राथमिकताएँ स्पष्ट और व्यावहारिक हैं -
* शासन और व्यापार के बीच संवाद को मजबूत करना,
* MSME के लिए समर्पित सहायता मंच की स्थापना,
* व्यापारिक समस्याओं के लिए समयबद्ध समाधान प्रणाली,
* वाणिज्यिक करों को लेकर प्रभावी और सार्थक संवाद,
* अतिक्रमण-मुक्त व्यावसायिक क्षेत्रों की दिशा में ठोस पहल,
* बाज़ारों को व्यवस्थित, संगठित और व्यापार-अनुकूल बनाना,
* युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन,
* तथा डिजिटल और नई तकनीकों में प्रशिक्षण एवं सहायता।
ये केवल बातें या वादे नहीं हैं, *यह एक स्पष्ट और क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना है। 

जनसंपर्क के दौरान प्रगतिशील पैनल के सभी प्रत्याशी रहे मौजूद 
इस मौके पर अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री पद -लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी, सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी, अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा,  मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी,  दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया बतौर उम्मीदवार के रूप में चेंबर के चुनाव में है।