टैक्स लॉ बार एसोसिएशन का कर सम्मेलन 7 फरवरी को
एवीएस न्यूज.भोपाल
कर सलाहकारों की संस्था टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृदुल आर्य ने बताया कि 7 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागृह में एकदिवसीय कर सम्मेलन कर मथंन 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देश के प्रख्यात कर सलाहकार बिमल जैन दिल्ली एवं संजय झंवर जयपुर से आकर उपस्थित कर सलाहकारों को केंद्रीय बजट में जीएसटी एवं आयकर में आए परिवर्तनों एवं नए आयकर कानून के विषय में जानकारी देंगे।कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रदेश के शहरों से आए कर सलाहकार उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर मंत्री मध्य प्रदेश शासन मुख्य अतिथि होंगी।

