मुंबई। दूरसंचार सेवा प्रदाता वी (वोडाफोन आइडिया) ने रैडएक्स फैमिली प्लान के लांच की घोषणा की है। यह भारत का एकमात्र फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जो अनलिमिटेड 4जी एवं 5जी डेटा और इंटरनेशनल रोमिंग के साथ प्रीमियम ट्रैवल, लाईफस्टाइल एवं एंटरटेनमेन्ट के फायदे देता है।पोस्टपेड सेगमेन्ट में उद्योग जगत का लीडर होने के नाते, वी अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करता रहा है। रैडएक्स फैमिली के लांच के साथ वी ने उद्योग जगत के नियमों से हटकर पोस्टपेड के अनुभव को पूरी तरह से बदल डाला है, दूसरे फैमिली प्लान के सैकण्डरी मेंबर्स को अक्सर लिमिटेड डेटा कोटा और सीमित फायदे ही मिल पाते हैं।