चेंबर के सदस्यों ने कहा- पाली और उनकी समस्त टीम का व्यापारियों के साथ ही नहीं  जनसमुदाय के साथ है पारिवारिक नाता

एवीएस न्यूज .भोपाल
राजधानी के व्यापारियों शीर्ष संस्था भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए प्रगतिशील पैनल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली की अगुवाई में संपूर्ण प्रगतिशील पैनल के उम्मीदवारों ने व्यापारियों की एक जुटता के साथ मंगलवार को अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पैनल के सभी उम्मीदवारों ने चुनाव अभियान यानी जनसंपर्क अभियान शुरू करने के पूर्व  भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात हमीदिया रोड़, दवा बाजार पहुंचे और व्यापारियों से भेंट की।  

इस दरमियान हमीदिया रोड़ और दवा बाजार के सभी व्यापारियों को पाली की समस्त टीम को अपार जनसमर्थन मिला। व्यापारियों ने कहाकि श्री पाली द्वारा चेंबर हित में किए कार्यों की सराहना करते हुए प्रगतिशील पैनल भोपाल की गरिमा बताई।

व्यापारियों ने श्री पाली के अद्म्य साहस, व्यवहार और कुशल नेतृत्व को व्यापारियों की एकता प्रतीक कहा

व्यापारियों ने श्री पाली के अद्म्य साहस, व्यवहार और कुशल नेतृत्व को व्यापारियों की एकता प्रतीक कहा। पैनल के प्रवक्ता संदीप गोधा ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दरिमयान चेंबर के सदस्यों ने कहाकि पाली और उनकी समस्त टीम व्यापारियों के साथ ही नहीं समस्त जनसमुदाय के साथ पारिवारिक नाता है।

जनसंपर्क के दौरान प्रगतिशील पैनल के सभी प्रत्याशी रहे मौजूद 
इस मौके पर अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री पद -लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी, सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी, अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा,  मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी,  दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया बतौर उम्मीदवार के रूप में चेंबर के चुनाव में है।