सैमसंग सॉल्व ने की 20 फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा
गुरुग्राम। सैमसंग ने अपनी अखिल-भारतीय इनोवेशन प्रतियोगिता सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2025 के चौथे संस्करण की शीर्ष 20 फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की।
फाइनलिस्टों में ग्रामीण भारत, टियर 2 और टियर 3 शहरों के 12 राज्यों के प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं, जो इस कार्यक्रम के उस दृष्टिकोण को दर्शाते हैं जिसमें युवा चेंजमेकर्स को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने समुदायों की विभिन्न समस्याओं को तकनीक के माध्यम से हल करें। इस साल, एक 14 वर्षीय प्रतिभागी फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया, एक पूरी तरह से लड़कियों की टीम फाइनल राउंड में पहुंची, और पूर्वोत्तर भारत से दो टीमें शीर्ष 20 में शामिल हुईं।
ड्रोन जो प्रदूषण का डेटा इकट्ठा करते हैं और वॉक्सेल मैप बनाते हैं। साथ ही, इनमें एआई निगरानी प्रणाली वाले ड्रोन भी शामिल हैं जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर घुसपैठ और सुरक्षा समस्याओं की चेतावनी देते हैं।

