अनुपम अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत
भोपाल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर की अनुशंसा पर अनुपम अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर अग्रवाल समाज के सभी बन्धुओं ने बधाई प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश में अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अनुपम अग्रवाल से आशा व्यक्त की है कि पूरे प्रदेश में अग्रवाल सम्मेलन के कार्यों को संगठन की दृष्टि से मजबूत करेंगे।

