पूरे परिवार के लिए एथनिक वेयर और वैडिंग वेयर का लेटेस्ट एक्सक्लूसिव कलेक्शन अब स्टोर पर उपलब्ध

 

 भोपाल मंजीत कलेक्शन, पिछले 30 वर्षों से मध्य प्रदेश की राजधानी का सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित अपेरल शोरूम रहा है। यहाँ का एक्सक्लूसिव ब्राइडल और एथनिक वेयर कलेक्शन, दशकों से पूरे परिवार की पहली पसंद रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शोरूम ने फ़ेस्टिव सीजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अपनी लेटेस्ट फ़ेस्टिव वेयर, एथनिक वेयर और ब्राइडल वेयर रेंज लाँच कर दी है। यही नहीं, इस नवीन फ़ेस्टिव रेंज के साथ ही मनजीत कलेक्शन पर लेडीज वेयर, किड्स वेयर, मेन्स वेयर की कई नामी नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड्स की लेटेस्ट रेंज भी उपलब्ध है।

रेंज भी हर प्रकार की पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुतनिरंजन कामदार

 10 नं. मार्केट स्थित मनजीत कलेक्शन का भव्य शोरूम फेस्टिवल में चार चांद लगाने को तैयार है। सप्ताह के सातों दिन ग्राहकों की सेवा में कार्यरत है। अपने नए कलेक्शन के बारे में बताते हुए मंजीत कलेक्शन के डाइरेक्टर निरंजन कामदार ने बताया की लोगों कि मनजीत कलेक्शन पर इस बार पेश किए गए अद्भुत परिधानों में दुल्हन के लिए आकर्षक लहंगे, रिंग सेरेमनी के लिए इवनिंग गाउन, और पार्टी वियर सलवार सूट, इंडो-वेस्टर्न, शरारा, प्लाज़ो, अनारकली सूट, और डिजाइनर साड़ियों की एक शानदार श्रृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा सिल्क साड़ियों की विस्तृत रेंज भी हर प्रकार की पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत की गई है।

- डिजाइनर कोट सूट, जोधपुरी सूट, और कुर्ता-पजामा की मनमोहक रेंज उपलब्ध

उन्होने बताया कि मेन्स वियर में दूल्हे के लिए शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न, और बारातियों के लिए डिजाइनर कोट सूट, जोधपुरी सूट, और कुर्ता-पजामा की मनमोहक रेंज उपलब्ध है, जो हर खास मौके को और भी खास बना देगी। वहीं किड्स वियर में बॉयज और गर्ल्स के लिए एथनिक और कैजुअल वियर का बेहतरीन कलेक्शन प्रस्तुत है, जिससे छोटे भी फैशन की दौड़ में पीछे रहें। 

 

 इंडेल मनी ने की एनसीडी के छठें पब्लिक इश्यू की घोषणा

मुंबई। गोल्ड लोन के क्षेत्र में काम करने वाली एवं जमा स्वीकार नहीं करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इंडेल मनी लिमिटेड ने 1 हजार रुपए के अंकित मूल्य वाले सिक्योर्ड एनसीडी के अपने छठें पब्लिक इश्यू की घोषणा की। यह इश्यू 13 अक्टूबर 2025 को खुलेगा और 28 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। इंडेल मनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश मोहनन ने कहाकि हम बाजार से धन जुटाने के बारे में बहुत आशावादी हैं, क्योंकि निवेशकों ने हमारे पिछले पब्लिक इश्यूज में गहरी रुचि दिखाई है। सिक्योर्ड एनसीडी का अंकित मूल्य 1 हजार रुपये है. इश्यू में 150 करोड़ रुपए तक का बेस इश्यू साइज शामिल है, जिसमें 150 करोड़ रुपए तक के ओवरसब्सक्रिप्शन का विकल्प है, जो कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपए तक हो सकता है।