भोपाल उत्सव मेला 11 जनवरी तक

 एवीएस न्यूज ..भोपाल 
भोपाल के टी टी नगर दशहरे मैदान में चल रहे भोपाल उत्सव मेले में ठिठुरती सर्दी के बावजूद भारी भीड़ उमड़ रही है। 11 जनवरी तक मेला जारी रहेगा। मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि इस मेले में शहरवासियों को न केवल स्वस्थ मनोरंजन का मौका मिल रहा है, बल्कि खानपान के विविध प्रकार के व्यंजन भी उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। इस बार मेले में सेल्फी जोन, आटोमोबाइल जोन, फर्नीचर महासेल, फूड जोन, बम्पर सेल, पुस्तक गैलरी, हैण्डलूम जोन बनाए गए हैं। यह मेला ऐसा है,जहां आपको सस्ते सामानों की बहुत सारी वेराइटी मिलती है। 
 
मेले में इस बार रखा जा रहा खरीदारी के साथ सेहत का भी खास ध्यान  
इस मेले की खास बात यह है कि मेला भोपाल का सस्ते सामानों का सबसे बड़ा मेला है। वहीं एक ओर भोपाल उत्सव मेले में इस बार खरीदारी के साथ सेहत का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। मेले में जहां एक ओर तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, वहीं समांश ब्रांड का आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य उत्पादों का स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समांश के स्टॉल पर हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों की विस्तृत रेंज लोगों को खूब पसंद आ रही है। प्राकृतिक तत्वों से बने ये उत्पाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 


मेले में समांश ब्रांड का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ 
मेले में आने वाले दर्शक न केवल जानकारी ले रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीदारी भी कर रहे हैं। मेले में समांश ब्रांड का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर मौजूद प्रियंका सांगा आगंतुकों को समांश ब्रांड के आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी दे रही हैं। वह खास तौर पर गुलकंद, गुलाब जल और गुलाब की सूखी पत्तियों के गुणों के बारे में विस्तार से बताती हैं। प्रियंका लोगों को गुलकंद का टेस्ट भी कराती हैं, जिससे लोग इसके स्वाद और गुणवत्ता से सीधे परिचित हो सकें। प्राकृतिक गुलाब से तैयार इन उत्पादों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। 
प्रियंका सांगा ने बताया कि रोसा डिलाइट गुलकंद नाम से शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक गुलकंद प्रदान करता है, जो पारंपरिक आयुर्वेदिक विधियों का उपयोग करके बनाया जाता है। यह एक प्राकृतिक बॉडी कूलेंट और पाचन सहायक है। स्टाल पर गुलकंद के कई फ्लेवर मौजूद है जिनमें पान फ्लेवर, केशर इलायची,अश्वगंधा फ्लेवर,चटपटा फ्लेवर,ड्राय फ्रूट्स फ्लेवर ,चॉकलेट फ्लेवर ,हनी फ्लेवर, मिश्री फ्लेवर और गुलकंद फ्लेवर के अलावा गुलाब जल यह 100 प्रतिशत शुद्ध (रोज वॉटर प्योर नेचुरल), खाद्य-ग्रेड और आँखों के लिए सुरक्षित है, जिसे पुष्कर के दमिश्क गुलाबों से पारंपरिक भाप आसवन विधि से तैयार किया जाता है। इसका उपयोग त्वचा की देखभाल (स्किनकेयर) और पेय पदार्थों में किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक, रसायन-मुक्त और पारंपरिक तरीकों से बनाए गए उत्पादों पर केंद्रित है। इसके साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग में आने वाली सूखी गुलाब की पंखुडि?ाँ जो धूप में सुखाई गई पंखुडिय़ां हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और चाय, डेसर्ट या सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग के लिए आदर्श हैं। वहीं,इसके अलावा, राजस्थान,गुजरात और उत्तर प्रदेश से आए अचार और मुरब्बे की 400 से अधिक वैराइटी को लोग बड़े चाव से खरीद रहे हैं और इनका स्वाद लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।

 

फर्नीचर और आटोमोबाईल पर 70 प्रतिशत छूट
मेला ग्राउंड के फर्नीचर सेक्टर और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर लगे स्टॉल पर ऑफर की धूम लगी है। मेले के फर्नीचर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जहां दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा पर डिस्काउंट मिलता है। अब मेला समापन की ओर है तो मेले में ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है। मेले में जहां फर्नीचर और वह टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर मेला डिस्काउंट ऑफर चल रहा है।वहीं कहीं उत्पाद पर 70 प्रतिशत तक फर्नीचर की खरीदारी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
मेला ग्राउंड में लगी फर्नीचर सेक्टर में लक्ष्मी ट्रेडर्स,यूनीक फर्नीचर, मलिक स्टील फर्नीचर,एजे फर्नीचर और आर्यन फर्नीचर की दुकान दुकान पर 70 प्रतिशत तक की भारी डिस्काउंट चल रहा है.. ग्राहक को इन दुकानों से आपको हर तरह के फर्नीचर की वैरायटी मिल जाएगी। यहां खूबसूरत और टिकाऊ सोफा सेट, अलमीरा, पलंग, डाइनिंग टेबल समेत कई प्रकार का फर्नीचर उपलब्ध है। दुकान पर स्टाइलिश और लग्जरी लुक, अलमीरा और डाइनिंग टेबल पर भी भारी छूट मिल रही है। यहां उपलब्ध फर्नीचर इतने अलग हैं कि इससे घर का हर कमरा नया और आकर्षक दिखेगा। यह ऑफर स्थानीय ग्राहकों के लिए बहुत ही अनुकूल है. यहां एक छत के नीचे आपको सभी प्रकार का फर्नीचर आसानी से मिल जाएंगे।  

 दो पहिया वाहन और ई रिक्शा पर भारी डिस्काउंट
भोपाल उत्सव मेले के ऑटो मोबाइल सेक्टर में दो पहियां वाहन की बुकिंग करने पर 51 00 से 21000  छूट के साथ गाड़ी बुक कराए..और चांदी का सिक्का मुफ्त पाए। यह छूट कोहिनूर टीवीएस के दो पहिया वाहन की बुकिंग पर उपहार स्वरूप एक चांदी का सिक्का दिया गया है। वहीं, विश्वास ऑटोमोबाइल पर आर रिक्शा  की बुकिंग करने पर 21000 का डिस्काउंट और ई-स्कूटी पर 5100 का डिस्काउंट मेला ऑफर चल रहा है। इसके अलावा( जेएसए)वोलगो ऑटोमोबाइल  पर ई रिक्शा बुकिंग पर 10000 तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।