भोपाल। राजधानी के पुराने शहर भोपाल में जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वदेशी अभियान कार्यक्रम का भोपाल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित अन्य व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य आयोजन किया गया। अभियान कार्यकम में बतौर मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थिति हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का  भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ.तेजकुलपाल सिंह पाली ने सभी व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री के सिर पर साफा बांधा, शाल-श्रीफल और मोमेंटो भेंट का उनका सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वदेशी अभियान के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता जताई। 


- ऐतिहासिक सुधार से व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि “प्रधानमंत्री   द्वारा लागू किए गए इस ऐतिहासिक सुधार से व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है और इससे व्यापारियों को नई ऊर्जा और विश्वास प्राप्त हुआ है।  इस अवसर पर भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपा और इस पहल की सराहना की।   


- वाणिज्यिक लाइसेंस शुल्क समाप्त करने का सौंपा ज्ञापन  
चेंबर द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें यह आग्रह किया गया कि भोपाल में वसूला जाने वाला वाणिज्यिक लाइसेंस शुल्क समाप्त किया जाए, क्योंकि मध्यप्रदेश के अन्य किसी भी शहर में ऐसा शुल्क लागू नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और इस सुधार का स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनान,  महापौर मालती राय ,जिला अध्यक्ष रविंद्र यति , प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी  सहित भोपाल के समस्त व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि  मौजूद रहे। 

 

- मुख्यमंत्री ने सत्यम फेब्रिक में खरीदी कुर्ता-पजामा, दीपाली साड़ी में नारी शक्ति को किया प्रेरित 
राजधानी के पुराने भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कफ्यू वाली माता मंदिर से पैदल चलकर शहर के सबसे पुराने बाजार लखेरापुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सत्यम फेब्रिक दुकान से कुर्ता-पजामा खरीदा तत्पश्चात दीपाली साड़ी सेंटर गए और यहां साड़ियों की खरीदारी कर रही नारी शक्ति (महिलाओं) को नमन करते हुए उन्हें स्वदेशी सामान की खरीदी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऑनलाइन नहीं ऑफ लाइन सामान खरीदारी को तवज्जों दें। फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल और सुमित गर्ग (दीपाली साड़ी सेंटर) ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ग्राहकों से जीएसटी लेकर चर्चा की और उत्साह बढ़ाया।