पुराने भोपाल के लिए ट्रैफिक का कोई प्लान नहीं है, पब्लिक बुरी तरह परेशान
एवीएस न्यूज..भोपाल
पुराने भोपाल के लिए ट्रैफिक का कोई प्लान नहीं है, पब्लिक बुरी तरह परेशान हो रही है। रॉयल मार्किट पर सिग्नल नही होने से जाम लगता है तो मोती मस्जिद वाली रोड बंद होने से यातायात का दबाब बढ़ा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ध्यान आमजनता की ओर नहीं, वहीं दूसरी तरफ उनका पूरा ध्यान वीआईपी व्यवस्था में लगा हुआ है। अगर पुलिस प्रशासन पुराने शहर के ट्रैफिक प्लान पर थोड़ा भी ध्यान दे तो आम जनता को परेशानी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। यह कहना हैं पुराने के बाजारों में व्यवसायरत व्यापारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों का। यहां के व्यापारियों के अनुसार जुमेरती गेट और जैन मंदिर चौराहा पर गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्राहकी पर गंभीर असर पड़ता है, इससे निजात पाने की आवश्यकता है। बाजार में दुकानदारों द्वारा किया गया दुकानों का अतिक्रमण समस्या को बढ़ाता है।
भोपाल व्यावसायी महासंघ के राकेश अग्रवाल ने कहाकि पुराने भोपाल के लिए ट्रैफिक का कोई प्लान नहीं है। यातायात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू करती है, जैसे कि त्योहारों के दौरान भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री या पार्किंग नियमों में बदलाव। इसके अतिरिक्त शहर के यातायात को बेहतर बनाने के लिए मेट्रो परियोजना और स्मार्ट पार्किंग जैसी भविष्य की योजनाएं भी चल रही हैं। मगर पुराने शहर के बाजारों को ट्रैफिक की समस्या से उबारने के लिए के कोई प्लान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुराने के बाजारों में एमपी नगर पार्किंग को व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं चौक बाजार के नवनीत अग्रवाल ने कहाकि पुराने भोपाल में ट्रैफिक जाम की समस्या एक गंभीर मुद्दा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। सड़क चौड़ीकरण, जलभराव और अनधिकृत अतिक्रमण जैसे कारण इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं।

व्यापारियों के साथ हुई ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण हटाने के संबंध बैठक
भोपाल व्यावसयी महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को पुराने शहर में ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण हटाने के संबंध में एसीपी ट्रैफिक के साथ मीटिंग हुई। जिसमें एसीपी ट्रैफिक विजय दुबे, काशीराम कुशवाह थाना प्रभारी कोतवाली, अभिषेक जैम अब्बू, अध्यक्ष चौंक बाजार व्यापारी संघ, अखिलेश अग्रवाल सचिव श्री सर्राफा एसोसिएशन एवं क्षेत्र के व्यापारी गण उपस्थित रहे।
बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। साथ ही भोपाल व्यावसयी महासंघ द्वारा लोहा बाजार में गार्ड व्यवस्था फिर से शुरू करने पर सभी ने सराहनीय काम की प्रशंसा की। इसी प्रकार अन्य बाजारों में भी गार्ड व्यवस्था शुरू करने पर जोर दिया गया, पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग करने पर सहमति जताई।

