भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने पीएनबी-वन मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और पीएनबी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाता खोलने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह पहल पीएनबी के मौजूदा ग्राहकों और बैंक के नए ग्राहकों दोनों को एक सहज डू-इट-योरसेल्फ (डीआईवाई) प्रक्रिया के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन पीपीएफ खाते खोलने में सक्षम बनाती है।

नया डिजिटल पीपीएफ प्लेटफॉर्म हर भारतीय के लिए लंबी अवधि के निवेश उत्पादों को सुलभ बनाने की पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह सुविधा पीएनबी वन मोबाइल एप्लिकेशन, इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं (आईबीएस) और पीएनबी की कॉर्पोरेट वेबसाइट सहित कई डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध है। यह सुविधा पीपीएफ खाता खोलने के लिए शाखा जाने और कागजी कार्रवाई की पारंपरिक बाधाओं को खत्म करती है।

मुख्य महाप्रबंधक एचओ: बीए एंड आरएम, पीएनबी सुरेश कुमार राणा ने कहाकि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पीपीएफ  का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे। यह सुविधा एक कागज़ रहित  प्रक्रिया है और बैंक के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कहीं से भी, किसी भी समय एक नया पीपीएफ खाता तत्काल खोला जा सकता है।