भोपाल। साहब, मैं राजधानी के कोलार स्थित सिग्नेचर रेजीडेंसी में निवासरत का हूं। मैंने अपने फ्लैट के इंटीरियर डिजाइन और रेनोवेशन के लिए 22.58 लाख रुपए में सौदा किया था, लेकिन काम बहुत घटिया किया गया। एग्रीमेंट का पालन भी नहीं हुआ। मेरे साथ 9 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हुई है। संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
मंगलवार को कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में यह शिकायत सनी छाबड़ा ने एडीएम अंकुर मेश्राम से की। धोखाधड़ी की शिकायत के बाद एडीएम ने पुलिस को जांच करने को कहा है। पीड़ित सनी ने बताया कि इंटीरियर डिजाइन और रेनोवेशन का काम एक डिजाइन स्टूडियो की स्तृति श्रीवास्तव और रूपक खरे को दिया था।


 कुल 22.58 लाख रुपए की राशि पर सहमति बनी। एडवांस में 51 हजार रुपए 18 नवंबर-24 को ही दे दिए तो बाकी राशि मैंने अलग-अलग चरण में दी, लेकिन वादे के अनुसार न तो समय पर काम हुआ और न ही गुणवत्ता दी गई। कई काम तो किए ही नहीं। 9 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। इसलिए एडीएम को आवेदन सौंपकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस को भी एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया है।  पीडित सन्नी छाबड़ा ने जनसुनवाई और सीएम हेल्प लाईन सहित हबीबगंज थाने में इस मामले की शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाते हुए धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 


 

 पीड़ित छावड़ा ने सलंग्न दस्तावेजों के साथ आवेदन  में किया उल्लेख 
  पीडित सन्नी छावड़ा द्वारा  संलग्न दस्तावेज के साथ जो आवेदन दिया है उसमें उल्लेख है कि  मैं डी-603, सिग्नेचर रेजीडेंसी, मंदाकिनी, कोलार रोड, भोपाल (म.प्र.) पते का निवासी हूं तथा मैंने अपने फ्लैट के इंटीरियर डिजाइन एवं नवीनीकरण के लिए "अबिष्ठम डिजाइन स्टूडियो" (पता-रानी कमलापति स्टेशन के सामने, ई-2/51, अरेरा कॉलोनी, भोपाल, म.प्र.- (462016) मो-9752195693, 9425376967 से संपर्क किया। उक्त स्टूडियो का संचालन श्रीमती स्तुति श्रीवास्तव एवं श्री रूपक खरे द्वारा किया जाता है। कई बैठकों और विचार-विमर्श के पश्चात मेरे फ्लैट के नवीनीकरण हेतु कुलर 22,58,500/- की राशि पर सहमति बनी और मैंने 18 नवम्बर 2024 को प्रथम किश्त के रूप में रुपए 51,000/- का भुगतान किया। श्रीमती स्तुति श्रीवास्तव एवं  रूपक खरे द्वारा मुझे यह आश्वासन दिया गया कि कार्य 01 मई 2025 से प्रारंभ होगा तथा 15 मई 2025 से 20 मई 2025 तके पूर्ण कर दिया जाएगा। उक्त वादे के आधार पर मैंने कई चरणों में  21,06,300/- का भुगतान किया हैं जिसमें मेरे द्वारा रुपये 1,80,000/- की कन्सलटेंसी फीस अदा की गई थी परन्तु उनके द्वारा उक्त फीस प्राप्त करने के पश्चात भी मुझे सही प्रकार से कोई सलाह एवं ड्रॉइंग नहीं बना के दी गई जो अभिष्ठम इंटीरियर डिजाइनर की डायरेक्टर स्तुति श्रीवास्तव के द्वारा वाटसएप के माध्यम से स्वीकारा गया हैं जिसकी प्रति इस आवेदन के साथ संलग्न हैं। यह सोचकर कि मेरा फ्लैट समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ नवीनीकरण होकर तैयार हो जाएगा। परंतु, वादे के अनुसार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। कई अनुरोधों के पश्चात कार्य की धीमी गति से शुरुआत की गई।

 


 

 हमें जो सामग्री लगानी थी, वह लगा दी है, अब तुम्हारे बस में जो हो, वह कर लो
 सन्नी ने बताया कि प्राप्त कोटेशन में मेरे द्वारा भुगतान की गई राशि सर्वोत्तम गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग के लिए थी, जो कि आउट साइट एंट्रेंस वॉल्स, ड्राइंग रूम सोफा, आर्म चेयर, वॉल पैनलिंग, वॉल कंसोल, कॉफी टेबल, दो साइड टेबल्स, मुख्य द्वार की पैनलिंग, बार्न डोर, फिक्स्ड वुड पार्टीशन, ऑफिस टेबल, ऑफिस वॉल यूनिट, किचन साइड स्टोन क्लेडिंग, टीवी पैनल्स, सीलिंग राफट्रर्स, वार यूनिट, डोर स्किन, ओवलऑल  वॉल पेंट, कॉमन टॉयलेट, वार्डरोब्स, विंडो ड्रेसिंग (पर्दे), स्टडी यूनिट, ड्रेसर, दोनों वालकनी, छत, आउटर एरिया वार्डरोब, टेरिस शेड, ग्राउंड फ्लोर बेडरूग एवं बेटी के बेडरूम में उपयोग हेतु निर्धारित थी और उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि वह कई कॉप्लीगेट्ररी ऑर्ट वर्क भी घर के कार्य में स्थापित किया जाएगा।  किन्तु जब कार्य प्रारंभ हुआ, तो मुझे ज्ञात हुआ कि कार्य में घटिया और स्थानीय स्तर की निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया, जो प्राप्त कोटेशन एवं भुगतान की गई राशि के बिल्कुल विपरीत था। मैंने तत्क्षण श्रीमती स्तुति श्रीवास्तव एवं  रूपक खरे से संपर्क कर अपनी आपत्ति जताई और उनसे गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रयोग के लिए अपने श्रमिकों को निर्देशित करने का आग्रह किया। परंतु उनके द्वारा पूर्व नियोजित सोच और मेरे साथ धोखाधड़ी करने की मंशा से ही कार्य प्रारंभ किया गया था। इसी कारण वे प्रारंभ में कहते रहे कि सामग्री को बदल दिया जाएगा, किन्तु जब अधिकांश राशि प्राप्त हो गई। तो यह कह रहे हैं कि हमने जो सामग्री लगानी थी, वह लगा दी है, अब तुम्हारे बस में जो हो, वह कर लो।


- दी जा रही है महिला कर्मचरियों से  छेड़छाड़ की झूठी एफआईआर पंजीबद्ध करवाने की  धमकी 
 "अबिष्ठम डिजाइन स्टूडियो" के मालिकों का व्यवहार और कार्य प्रणाली से यह स्पष्ट होता है कि यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र था, जिसमें मुझे और मेरे परिवार को मानसिक एवं आर्थिक क्षति पहुँचाई गई है। उन्होंने मेरे फोन कॉल्स, संदेशों और व्यक्तिगत मुलाकात के प्रयासों की भी अनदेखी की और बार-बार निम्न गुणवत्ता की स्थानीय सामग्री का उपयोग करते रहे। जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझसे दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। वर्तमान में मेरे द्वारा बनवाया गया फर्नीचर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आरएस 2 लाख है, वह भी उनके पास ही है, जिसे वे मुझे वापस नहीं कर रहे हैं, और उन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि मेरे फ्लेट के कार्य के लिए जो भी हार्डवेयर खर्चा और लाईट के मटेरियल और लेबर का खर्चा हैं, वह मैं अभी स्वयं वहन करूं जो उनके द्वारा मुझे कार्य संपूर्ण होते ही वापस किया जाएगा, परंतु आज दिनांक तक कार्य संपूर्ण नहीं हुआ हैं जिस कारण से मुझे निजी व्यवसाय करने में अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड रहा हैं ।  मुझे अत्यधिक आर्थिक क्षति पहुंची हैं और साथ ही वे यह कहते हुए धमकी दे रहे हैं कि वह अपनी महिला कर्मचरियों से आपके विरुद्ध छेड़छाड़ की झूठी एफआईआर पंजीबद्ध करवा देंगे ।