एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो के एआई पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जियो द्वारा विकसित विभिन्न एआई आधारित मॉडलों और समाधानों की जानकारी ली।


प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति एआई , जियो आरोग्य एआई , जियो शिक्षा और जियो एआई  होम जैसे मॉडलों को देखा। इन मॉडलों का उद्देश्य क्रमशः एंटरप्राइज इंटेलिजेंस, भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा समाधान और स्मार्ट होम आधारित एआई सुविधाओं को सुलभ बनाना है।

इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे एआई इकोसिस्टम और उसके विभिन्न आयामों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।  जियो लंबे समय से “एआई फॉर ऑल  ” की अवधारणा पर जोर देता रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले भी कह चुके हैं कि तकनीक का वास्तविक लाभ तब मिलता है, जब वह बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंचे।

इसी सोच के तहत जियो “एआई फॉर ऑल  ” के विज़न पर काम कर रही है। इंडिया  एआई इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश की कई टेक कंपनियां और नीति विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के जियो पवेलियन के दौरा ने एआई क्षेत्र में निजी क्षेत्र की पहलों पर ध्यान खींचा है।