पीएनबी दे रहा डिजिटल एकीकृत डीमैट एवं ट्रेडिंग खाता खोलने की सुविधा
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अब डिजिटल एकीकृत डीमैट एवं ट्रेडिंग खाता खोलने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह सुविधा ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त केवाईसी दस्तावेज की आवश्यकता के एक साथ पीएनबी वन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक साथ डीमैट और ट्रेडिंग दोनो खाते खोलने में सक्षम बनाता है।
यह डिजिटल सुविधा पीएनबी की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है जो ग्राहकों को डीमैट एवं ट्रेडिंग खाता खोलने की आसान सुविधा प्रदान करती है। ट्रेडिंग चैनल पार्टनर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से पीएनबी ने एक एकीकृत मंच बनाया है जो डीमैट व ट्रेडिंग खाता खोलने में आने वाली पारंपरिक बाधाओं को दूर करता है।
पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक, बिनय कुमार गुप्ता ने कहाकि हम समग्र निवेश अनुभव में नवाचार और सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैंक के ट्रेडिंग भागीदारों, आदित्य बिड़ला मनी लिमिटेड और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के सहयोग से हमारी एकीकृत डीमैट खाता और ट्रेडिंग खाता खोलने की सुविधा का उद्देश्य निवेशकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।

