नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के साथ एक समझौता किया हैं, जिसके अंतर्गत समस्त भारत में मारुति सुजुकी के डीलर नेटवर्क के लिए व्यापक इन्वेंट्री फंडिंग समाधान प्रदान किए जाएँगे। यह रणनीतिक साझेदारी देश भर के ऑटोमोबाइल डीलरों की वर्किंग कैपिटल तक पहुंच बढ़ाने और उनकी परिचालन क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए डिज़ाइन किए गए अनुकूलित वित्तीय उत्पाद प्रदान करेगी। 
पीएनबी डिजिटल माध्यम से 25 करोड़ तक की ऋण सुविधाओं हेतु स्वीकृति प्रदान कर रहा है। यह साझेदारी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के डीलरों को बिना किसी परेशानी के ऋण सुविधा प्रदान करेगी और साथ ही मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को सीएमएस (नकद प्रबंधन प्रणाली) सेवाएँ भी प्रदान करेगी। इस समझौता ज्ञापन पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी, मार्केटिंग एवं सेल्स पार्थो बनर्जी, कार्यपालक उपाध्यक्ष, मार्केटिंग एवं सेल्स  त्सुयोशी ताकेशिता और मारुति सुजुकी फाइनेंस एवं ड्राइविंग स्कूल के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।