एवीएस न्यूज. मुंबई 


भारत की प्रमुख स्पिरिट कंपनियों में शामिल एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (ABD) ने वित्त वर्ष 2026 के ऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ वार्षिक प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में संचालन से आय ₹3,949 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 के ₹3,541 करोड़ की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में EBITDA ₹568 करोड़ पर पहुंच गया, जो 25.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं शुद्ध लाभ (PAT) ₹220 करोड़ रहा, जो 13 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है।

कंपनी ने बताया कि Q4FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें संचालन से आय ₹1,020 करोड़ रही और तिमाही EBITDA ₹182 करोड़ के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इस तिमाही में PAT ₹38 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 52.1 प्रतिशत कम है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है, जिसमें प्रीमियम पोर्टफोलियो की मजबूत वृद्धि, लक्ज़री उत्पादों का विस्तार और लागत प्रबंधन की अनुशासित रणनीति ने प्रदर्शन को गति दी है।

उन्होंने बताया कि कंपनी का प्रमुख ब्रांड ICONiQ White ने 10 मिलियन केस का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह तेजी से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 270 प्रतिशत यानी ₹5.4 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसे आगामी वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

ABD ने यह भी जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2026 में उसकी उपस्थिति 23 देशों से बढ़कर 36 देशों तक पहुंच गई है, जिससे कंपनी का अंतरराष्ट्रीय विस्तार भी तेज हुआ है।