इनफिनिक्स ने लॉन्च किया हॉट 70 प्रो, 144Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी से लैस
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने युवा भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, फोन में एक्सप्रेसिव डिजाइन, इंटरैक्टिव फीचर्स और रोजमर्रा की परफॉरमेंस का संयोजन दिया गया है।
हॉट 70 प्रो में कंपनी का नया डायनामिक शाइन डिजाइन देखने को मिलता है। यह 'लिविंग डिजाइन' कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जिसमें फोन का रंग और टेक्सचर वातावरण और देखने के एंगल के अनुसार अलग-अलग प्रभाव देते हैं।
फोन में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब, 50MP Sony कैमरा सिस्टम, 144Hz डिस्प्ले, IP68 प्रोटेक्शन और MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इसमें 6000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इनफिनिक्स इंडिया के सीएमओ मिराज गुप्ता ने कहा कि हॉट 70 प्रो परफॉरमेंस और पर्सनैलिटी को एक साथ लाता है। उनके मुताबिक, फोन ऐसी तकनीक पेश करता है जो रिएक्ट और ट्रांसफॉर्म होती है तथा यूज़र्स को अपनी अलग पहचान दिखाने का मौका देती है।
चार आकर्षक कलर ऑप्शन
हॉट 70 प्रो को थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू कलरवे में पेश किया गया है।
थर्मो ऑरेंज में थर्मोक्रोमिक फिनिश है, जो तापमान के अनुसार रंग बदलती है। मिराज ग्रीन UV लाइट पर प्रतिक्रिया करता है और अंधेरे में चमकने वाला प्रभाव देता है। वहीं सिल्क ग्लो पर्पल का टेक्सचर देखने के एंगल के साथ बदलता है। डाइव ब्लू में स्लीक मैट फिनिश दी गई है।
फोन की प्रोफाइल 7.85mm तक स्लिम है। कंपनी का कहना है कि इसका बेबी-स्मूथ फिनिश रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर इन-हैंड फील देने के साथ इसे आकर्षक लुक प्रदान करता है।
इनफिनिक्स के अनुसार, हॉट 70 प्रो का डायनामिक शाइन डिजाइन स्मार्टफोन के पारंपरिक रंग विकल्पों से आगे जाकर रंग और टेक्सचर को डिवाइस के अनुभव का हिस्सा बनाता है।


