इंदौर। मध्यप्रदेश के अब तक के सबसे बड़े और अत्याधुनिक वॉटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का वर्चुअल उद्घाटन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , तुलसी सिलावट और धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी की उपस्थिति में किया। जो मध्य प्रदेश के लिए इसे एक पर्यटन और आर्थिक विकास के स्तंभ के रूप में रेखांकित करता है। 25 एकड़ क्षेत्र में फैले इस भव्य पार्क का निर्माण 220 करोड़ रुपए की लागत से हुआ।  'इमेजिका वर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड के अनुसार  विकसित एक्वा इमैजिका सिर्फ एक वॉटर पार्क नहीं है, बल्कि यह खुशियों, मस्ती और पारिवारिक जुड़ाव का उत्सव है। इसमें 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की राइड्स, थीम आधारित ज़ोन और आधुनिक आतिथ्य सुविधाएं हैं। पार्क पालिया में, वैष्णव कॉलेज के पास, इंदौर-उज्जैन हाईवे पर स्थित है।