डब्लूपीयू ने उच्च शिक्षा में कई विषयों की जानकारी होने की वकालत की
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तेजी से बदलती तकनीकों के प्रभाव से दुनिया भर के उद्योगों में हो रहे बदलावों के बीच उच्च शिक्षा संस्थानों को छात्रों को केवल पहली नौकरी के लिए तैयार करने के बजाय उन्हें जीवनभर सीखने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने योग्य बनाना चाहिए।
यह विचार वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी गोवा द्वारा आयोजित ‘ओपन हाउस’ कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। इस दौरान डब्ल्यूपीयू गोवा के ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ शिक्षा मॉडल को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य किसी एक विषय में विशेषज्ञता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की समझ, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना है।
प्रोफेसर वाल्टर लील ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना ट्रांसडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण के साथ की जा रही है, जो छात्रों और शिक्षकों को पारंपरिक विषयगत सीमाओं से आगे बढ़कर सोचने और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। डॉ. आशीष भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल छात्रों को पहली नौकरी के लिए तैयार करने तक सीमित नहीं रह सकते।






