सैमसंग जल्द पेश करेगा सहज गैलेक्सी कैमरा अनुभव; अब कंटेंट बनाना होगा और भी आसान
एवीएस न्यूज. मुंबई
दिन में खिंची गई फोटो को कुछ ही सेकंड में 'नाइट मोड' जैसा लुक देना हो, तस्वीर से गायब हिस्सों को वापस जोड़ना हो (जैसे केक का कटा हुआ हिस्सा ठीक करना), या कई तस्वीरों को मिलाकर एक शानदार इमेज बनानी हो—अब यह सब बेहद आसान होने वाला है। पहले इस तरह की एडिटिंग के लिए पेशेवर कौशल (प्रोफेशनल स्क्ल्सि) या घंटों की मेहनत की जरूरत होती थी। लेकिन अब, आप अपने गैलेक्सी फोन पर बस कुछ शब्दों में अपनी जरूरत बताकर मिनटों में यह काम कर सकेंगे।
[लिंक] https://www.youtube.com/shorts/BlN6CWb3k4Y
यह गैलेक्सी कैमरा का अगला बड़ा विकास है—जो अब तक के सबसे ब्राइट गैलेक्सी कैमरा सिस्टम पर आधारित एक 'एंड-टू-एंड' अनुभव प्रदान करेगा।
[लिंक] https://www.youtube.com/shorts/7U4_ewtnuJo?feature=share
आज के दौर में मोबाइल कैमरे सिर्फ फोटो लेने तक सीमित नहीं रह गए हैं। लेटेस्ट गैलेक्सी एआई तकनीक अब फोटो खींचने, एडिट करने और शेयर करने की उन्नत क्षमताओं को एक ही 'सहज प्लेटफॉर्म' (इंट्यूटिव प्लेफॉर्म) पर लेकर आएगी। इसका परिणाम एक निर्बाध अनुभव और अधिक सुगम रचनात्मक प्रक्रिया के रूप में सामने आएगा—जिससे यूज़र्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने या जटिल टूल्स को समझने की जरूरत नहीं होगी। इससे कंटेंट बनाना पहले से कहीं अधिक तेज, सरल और स्वाभाविक हो जाएगा।
[लिंक] https://www.youtube.com/shorts/UZFWHoi6ZKU?feature=share
इस बदलाव के मूल में यह सोच है कि—रचनात्मकता किसी तकनीकी जानकारी या अनुभव की मोहताज नहीं होनी चाहिए। शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक, गैलेक्सी कैमरा ने मोबाइल फोटोग्राफी की संभावनाओं को पुनर्परिभाषित किया है। अब कोई भी यूज़र आसानी से सिनेमैटिक वीडियो बना सकता है, रात के आसमान में तारों की गति को कैप्चर कर सकता है या कम रोशनी में भी बारीक विवरणों वाली तस्वीरें ले सकता है। इसके अलावा, आसान और प्राकृतिक कमांड की सुविधा के कारण एडिटिंग अब उतनी ही सरल है, जितना कि अपनी पसंद को शब्दों में बयां करना।
तो, अब तक के सबसे आसान और यूज़र-फ्रेंडली गैलेक्सी कैमरा अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। इसका खुलासा अगले हफ्ते 'गैलेक्सी अनपैक्ड फरवरी 2026' में किया जाएगा।

