मुंबई। लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड को लंदन के ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इंडो-यूरोपीय बिजनेस फोरम  द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत इन्वेस्टमेंट समिट 2025’ में प्रतिष्ठित ‘इनोवेशन इन डायग्नोस्टिक डिवाइसिस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह ऐतिहासिक संध्या कार्यक्रम वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं, निवेशकों और उद्यमियों को एकत्रित कर भारत, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप और विश्व के अन्य हिस्सों के बीच साझेदारी और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहली भारतीय मेडिकल डायग्नोस्टिक कंपनी बन गई है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार, जिसे लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड  की सहायक कंपनी लॉर्ड्स मार्क माइक्रोबायोटेक के सीईओ  सुभोध गुप्ता ने प्राप्त किया, कंपनी के मेडटेक, डायग्नोस्टिक्स और बायोकेमिस्ट्री नवाचार में किए गए अग्रणी योगदान को मान्यता देता है।

 इस मौके पर इंडो-यूरोपीय बिजनेस फोरम के संस्थापक विजय गोयल ने प्रमुख नेताओं और नीति निर्माताओं की उपस्थिति रहे। लॉर्ड्स मार्क माइक्रोबायोटेक के सीईओ  सुभोध गुप्ता ने कहाकि इंडो-यूरोपीय बिजनेस फोरम लंदन में यह सम्मान केवल एक मील का पत्थर नहीं है, बल्कि हमारे उद्देश्य की पुन: पुष्टि भी है।