कोक्स एंड किंग्स ने भोपाल में दो नए आउटलेट्स खोले
भोपाल । दुनिया की पहली ट्रैवल कंपनी कोक्स एंड किंग्स ने मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए भोपाल में दो नए फ्रेंचाइज़ आउटलेट्स की शुरुआत की है। पहला आउटलेट शॉप नं. 10, फर्स्ट फ्लोर, हरे कृष्णा कॉम्प्लेक्स, 10 नं. मार्केट, छप्पन भोग के ऊपर, ई-4 एरीना कॉलोनी, भोपाल – 462016 पर स्थित है (+91 8064523872,cnk.arenabhopal@coxandkings.com)।दूसरा आउटलेट शॉप नं. 13, सेकंड फ्लोर, मेपल हाई स्ट्रीट, अशिमा मॉल के सामने, होशंगाबाद रोड, भोपाल – 462026 पर खुला है (+91 8064531012, cnk.bhopal@coxandkings.com), भोपाल, जो शिक्षा, व्यापार और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है, अब तेजी से एक उभरते हुए ट्रैवल मार्केट के रूप में भी पहचान बना रहा है।
यहां लोगों में देशी और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए कोक्स एंड किंग्स ने शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में आउटलेट शुरू किए हैं, ताकि यात्रियों को अपने नजदीकी इलाके में ही सभी ट्रैवल सेवाएं आसानी से मिल सकें। एरीना कॉलोनी का आउटलेट शहर के मध्य और पूर्वी इलाकों की जरूरतों को पूरा करेगा, जबकि मेपल हाई स्ट्रीट वाला आउटलेट पश्चिमी और प्रीमियम आवासीय इलाकों के ग्राहकों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
फ्लाइट, होटल, वीज़ा और इंश्योरेंस बुकिंग जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध
कंपनी के डायरेक्टर करण अग्रवाल ने कहा, “भोपाल एक तेजी से विकसित होता शहर है, जहां लोगों में अब ट्रैवल को लेकर नई सोच और जिज्ञासा दिख रही है। हमारे दोनों आउटलेट्स का उद्देश्य है कि भोपाल के हर हिस्से में रहने वाले ग्राहकों को स्पीलाइज़्ड सलाह, बेहतर सेवा और भरोसेमंद ट्रैवल सॉल्यूशन्स एक ही जगह पर मिल सकें।” दोनों फ्रेंचाइज़ में ग्राहकों को ग्रुप टूर, फिक्स्ड डिपार्चर पैकेज, कस्टमाइज़्ड इंटरनेशनल हॉलीडेज़, साथ ही फ्लाइट, होटल, वीज़ा और इंश्योरेंस बुकिंग जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
देशभर में 200 नए फ्रेंचाइज़ आउटलेट्स खोलने के योजना
यह लॉन्च कोक्स एंड किंग्स की उस राष्ट्रीय विस्तार योजना का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी आने वाले कुछ वर्षों में देशभर में 200 नए फ्रेंचाइज़ आउटलेट्स खोलने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि उसकी विश्वस्तरीय सेवाएं अब बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-2 और उभरते शहरी केंद्रों तक भी पहुंच सकें। दोनों नए आउटलेट्स के साथ, कोक्स एंड किंग्स भोपाल के यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा, स्थानीय पहुंच और स्पेशलाइज्ड मार्गदर्शन का नया अनुभव लेकर आया है।

