डॉ.गोयनका और फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ ने खोला साप्ताहिक लकी ड्रा

 एवीएस न्यूज.भोपाल 
टीटी नगर दशहरा मैदान में 33 वें भोपाल उत्सव मेला में आज खरीदी करों ओर जीतो सोना-चांदी स्कीम में लोगोंं के चेहरों पर खुशियां ला दी। आज तीसरी बार इस विशेष उपहार कूपन योजना के अंतगर्त विजेताओं को सोने और चांदी के सिक्के  दिए गए।

सोने का प्रथम सिक्का जीतने वाले कुरावर के सार्थक  मित्तल और दूसरा सोने का सिक्का जीतने का सौभाग्य भोपाल के रामेश्वर कॉलोनी के संदीप वामने का मिला।  उनके नाम की पर्ची डॉ.अजय गोयनका ने निकाली। भाग्यशाली विजेता और चांदी का सिक्का जीतने वाले ये हैं सौभाग्य शाली विजेता कृष्ण पोद्दार, कोपल गुप्ता, हरजिंदर, निदा खान,बिष्णु मीणा, प्रहलाद और रफीक अहमद ने चांदी का सिक्का जीता। 
  विजेताओं के चेहरों पर छाई खुशियां  
मॉडल संभावना सेठ ने भी दो लोगों की पर्ची निकाल कर उनके नाम की घोषणा की। सिक्के पाकर विजेताओं और साथ आए परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। विजेताओं ने इस खुशी को साझा किया। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी स्कीम में विजेता बनकर चांदी का सिक्का जीतना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसमें मेला से खरीदारी करने पर मेला समिति की ओर से 101 उपहार जीतने की योजना है। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ.अजय गोयनका ने प्रथम-द्वितीय सोने का सिक्का का साप्ताहिक इनामी ड्रॉ निकाला । इसके बाद अन्य पुरुस्कार के लिए फिल्म अभिनेत्री,बिग बॉस फेंम संभावना सेठ ने बॉक्स से दो लक्की कूपन निकालकर विजेताओं के नाम की घोषणा। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता सुनील जैनाविन, अजय सोगानी,राजकुमार जौहरी, वीरेन्द्र जैन (श्रीजी),डॉ.रानी रैकवार शामिल है।


 लकी इनामी प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों ने किस्मत आजमाई: सुनील 
मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि लकी इनामी प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को सभी के सामने मंच पर खोला जाता है।  उन्होंने ने बताया कि पारदर्शी तरीके से परिणाम निकाला गया। हमकों भी नहीं मालूम था कि ड्रा जितने वाला कौन होगा। इस लकी ड्रा में सोने का प्रथम पुरस्कार सोने का निकलने पर उन्हें डीपी ज्वेलर्स की ओर सिक्का उपहार स्वरूप प्रदान किया जाता है। साप्ताहिक विशेष उपहार कूपन योजना के अंतगर्त आज शाम मेला के सांस्कृतिक मंच से दो सोने के सिक्का और आठ चांदी के सिक्का और 91 अन्य पुरस्कार का इनामी ड्रॉ निकाला गया। 
 मेले में खरीददारी करों बिल लो, ईनाम पाओ’ योजना 
 जैनाविन ने बताया कि मेला समिति ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर निकाले जा रहे हैं। मेले में खरीददारी करों बिल लो, ईनाम पाओ’ योजना के तहत यदि कोई भी ग्राहक कोई भी दुकान से पांच सौ रुपए की खरीददारी करता है तो वह उस दुकान से कूपन प्राप्त करता है तो वह साप्ताहिक विशेष उपहार कूपन योजना भागीदार होता है। इस योजना के अंतगर्त आज लकी ड्रा खोला गया। आज सभी विजेताओ को जिन्होने सोने व चांदी का सिक्का सहित अन्य इनाम जीते हैं,जीतने वाले विजेताओं को इनाम पाने के लिए अपने साथ पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड लाना और दुकानदार से प्राप्त कूपन लाना अनिवार्य होगा। उन सबको बहुत-बहुत बधाई।