एवीएस न्यूज . भोपाल 
 मकर संक्रांति पूरे भारत में लंबे दिनों, ताजी फसल और नई ऊर्जा के आने का प्रतीक है। पोंगल, लोहड़ी, उत्तरायण और माघ बिहू जैसे अलग-अलग रूपों में मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशहाली, आभार और नई शुरुआत का प्रतीक है। जैसे-जैसे परिवार पारंपरिक पकवान और मिठाइयाँ बनाने के लिए एक साथ आते हैं, यह मौसम कैलिफोर्निया बादाम को शामिल करके उत्सव और सेहतमंद पोषण के बीच संतुलन बनाने का मौका देता है। 
रितिका समद्दार, रीजनल हेड डायटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, नई दिल्ली ने कहाकि मकर संक्रांति के उत्सव में पारंपरिक व्यंजन महत्वपूर्ण हैं, लेकिनछोटे और सोच-समझकर सही चीज़ें चुनने से सेहत को बहुत फायदा हो सकता है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर, प्राकृतिक रूप से तृप्ति देने वाले हैं और कार्बोहाइड्रेट-रिच खाद्य पदार्थों के साथ सेवन करने पर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। चाहे लड्डू में डालें, नमकीन डिश में या साबुत खाएं, रोजाना मु_ी भर कैलिफोर्निया बादाम खाने से परिवार बिना पोषण से समझौता किए त्योहार मना सकते हैं।  डॉ. मधुमिता कृष्णन, आयुर्वेद विशेषज्ञ, ने कहाकि बादाम उत्सव के व्यंजनों में शामिल करने के लिए सबसे बहुपयोगी सामग्री में से एक हैं। ये दोषों को संतुलित करने, शरीर को पोषण प्रदान करने, उष्ण प्रकृति के होने और तृप्ति प्रदान करने जैसी अद्वितीय विशेषताएँ रखते हैं। चाहे उन्हें चटनी में मिलाया जाए, उत्सव की मिठाइयों में पीसा जाए या सीधे खाया जाए, बादाम पोषण और स्वाद दोनों को बढ़ाते हैं।

 न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट शीला कृष्णस्वामी ने कहाकि मकर संक्रांति के व्यंजन पारंपरिक रूप से रिच और उत्सवपूर्ण होते हैं, लेकिन सामग्री का चुनाव स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डालता है। बादाम उत्सव के व्यंजनों में बहुत उपयुक्त हैं क्योंकि ये प्राकृतिक बनावट और पोषक तत्व प्रदान करते हैं, बिना चीनी या रिफाइंड फैट के। पारंपरिक व्यंजनों में बादाम शामिल करने से परिवार उत्सव की भावना बनाए रख सकते हैं और साथ ही खाने को ज़्यादा बैलेंस्ड और पौष्टिक बना सकते हैं।